फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RC issued to CMO attachment orders also but amount not deposited

Bareilly News: सीएमओ को 6.68 लाख रुपये की आरसी जारी, कुर्की के भी आदेश, पर जमा नहीं की रकम

Thu, 12 Jun 2025 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
RC issued to CMO attachment orders also but amount not deposited
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय

बरेली में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की तरफ से एक साल पहले सीएमओ को 6.68 लाख रुपये की आरसी जारी हुई और कुर्की के आदेश भी हुए, लेकिन अभी तक सीएमओ ने यह धनराशि जमा नहीं की है। आरसी की धनराशि वसूली के लिए सदर तहसील के राजस्व अमीन आए दिन सीएमओ के चक्कर काट रहे हैं। सीएमओ से यह धनराशि सात प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज की दर से मार्च 2011 से वसूली जानी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में प्रेमवती के मामले में 2013 में निर्णय हुआ था। इसमें सीएमओ की ओर से पीड़ित पक्ष के लिए 6,67,800 रुपये जमा करने का आदेश पारित हुआ था, लेकिन यह पैसा जब न्यायालय में जमा नहीं किया गया तो पीठासीन अधिकारी ने 30 मार्च 2024 को डीएम को पत्र लिखकर सीएमओ से मय ब्याज के धनराशि वसूली के लिए आरसी जारी कर दी थी, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के काफी समय बाद भी विपक्षी फेमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट की ओर से सीएमओ की तरफ से संबंधित प्रतिकर की धनराशि न्यायाधिकरण में जमा नहीं की गई। इस मामले में पहले भी सीएमओ को रिमांडर भेजा है।
विज्ञापन


सीएमओ ने किया था ये अनुरोध 
एसडीएम सदर ने सीएमओ स्तर से बकाया धनराशि न्यायाधिकरण में जमा नहीं करने पर कुर्की के भी आदेश जारी किए थे, लेकिन सीएमओ के पास मौजूद वाहन प्राइवेट होने से प्रशासन उसे कुर्क नहीं कर सका। उधर, सीएमओ ने भी कुर्की आदेश स्थगित कराने के लिए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी से अनुरोध किया। उन्होंने पीठासीन अधिकारी को बताया है कि धनराशि की मांग महानिदेशक परिवार कल्याण से की है। पैसा मिलते ही क्षतिपूर्ति की धनराशि वह जमा करा देंगे। फिलहाल, पैसा मिलने तक एसडीएम सदर की तरफ से जारी संपत्ति की कुर्की का आदेश स्थगित करने के लिए निर्देश जारी करा दिए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि यह मामला मेरी जानकारी में है। आरसी जारी हुई है। बकाया धनराशि न्यायाधिकरण में जमा करने के लिए महानिदेशालय से बजट की मांग की है। 

एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने कहा कि ब्याज समेत धनराशि जमा करने के लिए सीएमओ को कई पत्र लिख चुके हैं। अब मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर मामले में कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed