फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi laid the foundation stone of Lok Sabha elections with the foundation stone inauguration in Bareilly

बरेली में CM योगी का अलग अंदाज: हिंदुत्व के साथ रखा विकास का एजेंडा, नाथ कॉरिडोर के जरिए अयोध्या-काशी से जोड़ा

Thu, 11 Jan 2024 10:29 AM IST
मुकेश कुमार राजन परिहार, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
राजन परिहार, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Jan 2024 10:29 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों की शुरुआत बरेली क्लब के मैदान में जनसभा से हुई, जहां उन्होंने पिछले दौरे में महापौर चुनाव जिताने की मांग पूरी करने के लिए बरेलीवासियों का आभार जताया। इसके बाद राममय माहौल बनाकर हिंदुत्व और विकास को तरजीह दी। 

विज्ञापन
CM Yogi laid the foundation stone of Lok Sabha elections with the foundation stone inauguration in Bareilly
बरेली में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली में अलग अंदाज में नजर आए। चेहरे पर तल्खी व गर्म मिजाजी का भाव अपेक्षाकृत कम था। अपने संबोधन के जरिए जनता में उत्साह भरते दिखे। इसके साथ ही उन्होंने एक तरफ शहर को परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण की सौगात दी तो दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव की आधारशिला भी रख गए। 

विज्ञापन


उन्होंने अपने भाषण में नाथ कॉरिडोर व अयोध्या के मुद्दे पर मुखर होकर हिंदुत्व को धार दी। वाराणसी व गोरखपुर से मुकाबला करके बरेली व आसपास के जिलों में विकास कार्यों से समझौता न करने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन


कई योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन

कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया


शुरुआत बरेली क्लब के मैदान में जनसभा से हुई जहां उन्होंने पिछले दौरे में महापौर चुनाव जिताने की मांग पूरी करने के लिए बरेलीवासियों का आभार जताया। हिंदुत्व, विकास को तरजीह दी तो योजनाओं का लाभ देने में किसी प्रकार का भेदभाव न करने का संदेश देकर सभी वर्गों को साधने की कोशिश की। 

CM Yogi laid the foundation stone of Lok Sabha elections with the foundation stone inauguration in Bareilly
सीएम योगी का स्वागत करते जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

माहौल बनाया राममय 
मुख्यमंत्री ने अपनी छवि के अनुसार हिंदुत्व को विशेष धार देते हुए नाथ कॉरिडोर के जरिए बरेली की तुलना अयोध्या, काशी, प्रयागराज से की और लोगों की धार्मिक भावनाओं को जाग्रत कर गए। अयोध्या के मुद्दे पर लोगों से सवाल-जवाब के अंदाज में बात करके माहौल को राममय किया। 

यही नहीं अयोध्या आने का निमंत्रण देकर संदेश दे गए कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम नगरी के दर्शन सबको कराएंगे। पार्टी के सांसदों व विधायकों को इसे आगे बढ़ाने का जिम्मा सौंपा ताकि इस धार्मिक कार्य का फल वह भी पा सकें।

लाभार्थी को प्रमाणपत्र देते सीएम योगी


विकास परियोजनाओं के जरिए शहर के संवरने की कामना की और जनप्रतिनिधियों की निधि इस्तेमाल होने का जिक्र करके उन्हें भी श्रेय दिया। आसपास के जिलों पीलीभीत, बदायूं व शाहजहांपुर में भी विकास कार्यों पर ध्यान देने का जिक्र करके वहां के लोगों को भी जोड़े रखा। 

CM Yogi laid the foundation stone of Lok Sabha elections with the foundation stone inauguration in Bareilly
बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

प्राकृतिक संपदा को भी सहेजने की बात कह गए। विकास से समझौता न करने का संदेश देने के लिए ही उन्होंने पीएम के क्षेत्र वाराणसी व सीएम के क्षेत्र गोरखपुर की तुलना में बरेली को कम तरजीह न देने का संदेश दिया।

मोदी को देते रहे श्रेय, गिनाते रहे उपलब्धियां
मुख्यमंत्री के भाषण में प्रधानमंत्री मोदी के कार्य छाए रहे। एक तरफ अयोध्या में विकास कार्यों के जरिए बदलाव की बयार के लिए मोदी को सराहा तो दूसरी तरफ उनकी सबका साथ-सबका विकास वाली राष्ट्रव्यापी नीति को सराहा। बताया कि कैसे देश बिना किसी भेदभाव हर घर नल योजना आई है। सड़कों का जाल बिछ रहा है। हवाई, रेल सुविधाएं बढ़ी हैं।

जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी

नहीं दिखी समय की जल्दी, सबको समय दिया
मुख्यमंत्री किसी जल्दबाजी में भी नजर नहीं आए। उन्होंने जनसभा में सभी जन प्रतिनिधियों को तरजीह दी। विकास कार्यों की भी तसल्ली से समीक्षा की। सभी के प्रस्तावों पर गौर करने का भरोसा दिया। शहर में वन राज्य मंत्री डा.अरुण कुमार के घर जाकर कायस्थ समाज को नजरंदाज न करने की चर्चा छेड़ गए। स्टेडियम में हंसते-खिलखिलाते बैडमिंटन खेला और हर कार्यक्रम में शामिल होकर ही शहर से रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed