फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath will give a gift of 20 billion to the district

Bareilly News: सीएम योगी आदित्यनाथ जिले को देंगे 20 अरब की सौगात

Sun, 03 Aug 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will give a gift of 20 billion to the district
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह अगस्त को बरेली आ रहे हैं। शहर के बरेली कॉलेज में जनसभा से पहले वह 20 अरब के विकास कार्यों की सौगात जनपद के लोगों को देंगे। विभिन्न योजनाओं से एक हजार से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दीं हैं। शनिवार को पूरे दिन कमिश्नर से लेकर अन्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

डीएम अवनीश सिंह ने शनिवार सुबह 10:30 बजे अधिकारियों के साथ बैठक की। फिर सीडीओ देवयानी, एसएसपी अनुराग आर्य व अन्य अधिकारियों के साथ बरेली कॉलेज के प्रांगण पहुंचे। यहां तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंच सहित बिजली, सुरक्षा, चिकित्सा व्यवस्था एवं साफ-सफाई के संबंध में अधिकारियों व कर्मियों को ब्रीफ किया। डीएम ने बताया कि आयोजन स्थल पर विकास कार्यक्रमों की प्रदर्शनी लगाने की भी तैयारी है। दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभाग कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास से जुड़ा विवरण तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम : छह अगस्त को मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे बरेली आ जाएंगे। वह एयरफोर्स के हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से सीधे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां पर वह मंडल के सभी जिलों के जन प्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। फिर जनसभा में पहुंचेंगे। विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास की जिम्मेदारी अर्थ एवं संख्या अधिकारी को दी गई है। करीब 20 हजार लोगों को लाने की जिम्मेदारी भी डीडीओ व डीपीआरओ को ही दी गई है। इन लोगों को ब्लॉक स्तर पर संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed