फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath welcomed in Bareilly by presenting him a model of Ram temple

बरेली पहुंचे सीएम योगी: श्रीराम दरबार स्मृति चिन्ह भेंट कर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Wed, 10 Jan 2024 01:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 01:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल बरेली क्लब मैदान पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों ने श्रीराम दरबार और रामचरित मानस भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यहां बटन दबाकर कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath welcomed in Bareilly by presenting him a model of Ram temple
सीएम योगी का स्वागत करते जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर एक बजे बरेली क्लब मैदान में जनसभा स्थल पर पहुंचे। मंच पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप ने श्रीराम दरबार स्मृति चिन्ह भेंट कर सीएम योगी का स्वागत किया। उन्हें गदा व रामचरित मानस भी भेंट की गई। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 3405 करोड़ की विकास योजनाओं को जनता के लिए समर्पित किया। इसके बाद पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। पुष्पा देवी, लखपति देवी, प्रियंका कुमारी, शाहाना बेग, लक्ष्मी आशा व अन्य लाभार्थियों को मंच पर सहायता राशि दी गई। इस मौके पर बरेली की सेपक टकरा खिलाड़ी शिवानी और एथलीट अमन सिंह को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

'अब कर्फ्यू नहीं लगता, कांवड़ यात्रा निकलती है'
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बरेली में कर्फ्यू के दौरान मेरा भी यहां आने का कार्यक्रम था, लेकिन आने नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा कि अब जो कर्फ्यू लगाएगा, उस पर ही कर्फ्यू लगेगा। उन्होंने कहा कि पहले अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर में कर्फ्यू लगते थे। अब कर्फ्यू नहीं लगता है। अब कावड़ यात्रा निकलती है। यही बदलता उत्तर प्रदेश है। 

उन्होंने कहा कि पहले बेटी स्कूल, बाजार नहीं जा पाती थी। क्योंकि जिनकी सरकार थी वे अपराधियों को सुरक्षा देते थे। लेकिन अब सब सुरक्षित हैं। देश में कहीं जाइए बताइए उत्तर प्रदेश से हूं तो लोग खुश होते हैं। उन्होंने रामभक्तों को अयोध्या आने का न्योता दिया। कहा कि 22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन करने अयोध्या आइए। विधायक सांसद के जरिए अयोध्या आइए। सारा खर्चा जनप्रतिनिधि उठाएंगे। 



देश-विदेश में योगी जैसे नेता की डिमांड- खन्ना 
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आज जो भी बदलाव आ रहा है, उसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को श्रेय जाता है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को देश ही नहीं दुनिया में सराहा जा रहा है। आर्थिक रूप से भी प्रदेश का ग्राफ ऊपर चढ़ा है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। खन्ना ने कहा कि देश-विदेश में योगी आदित्यनाथ जैसे नेता की डिमांड है। ऑस्ट्रेलिया में भी कोई घटना होती है तो वहां भी लोग कहते हैं योगी को हमें दे दो। 

इससे पहले मुख्यमंत्री के सामने सांसद संतोष गंगवार ने रबड़ फैक्टरी की जमीन का मालिकाना हक मिलने के बाद औद्योगिक इकाई लगाने की मांग उठाई। बरेली क्लब में जनसभा के बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। यहां बीडीए उपाध्यक्ष नाथ कॉरिडोर से संबंधित अपना प्रस्तुतिकरण पेश किया। 

विकास कार्यों की समीक्षा की 
मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों और अफसरों से विकास कार्यों की प्रगति जानी। मुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बरेली समेत पूरे मंडल में चल रही योजनाओं की समीक्षा की है। बरेली में श्रीनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बरेली और शाहजहांपुर को सेफ सिटी के रूप में विकसित करना है।

 उन्होंने बताया कि विकास की कई योजनाओं के कई प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों ने दिए हैं। इनमें बहुत सारे प्रस्तावों पर शासन लग चुका है। कई प्रस्ताव सरकार के संज्ञान में हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर मंडल के चारों जिले बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर का विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed