फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath met the Mayor Umesh Gautam of Bareilly

Bareilly: सीएम योगी ने मेयर को दीं जीत की शुभकामनाएं, बोले- स्वच्छता और अतिक्रमण के मुद्दों पर दें ध्यान

Sat, 20 May 2023 11:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 May 2023 11:48 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने मेयर से कहा कि जलभराव से निपटने के लिए समय रहते नालों की सफाई कराएं। नगर क्षेत्र में अवैध टैक्सी स्टैंड चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath met the Mayor Umesh Gautam of Bareilly
मेयर ने सीएम को भेंट की भगवान शिव की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के नवनिर्वाचित मेयरों से मुलाकात कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। इनमें बरेली के मेयर उमेश गौतम भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने उन्हें नगर निगम बरेली में अब तक की सबसे बड़ी जीत की बधाई देते हुए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और सड़कों से अतिक्रमण हटाने जैसे मुद्दों पर काम करने को कहा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी नगर निगमों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए आय बढ़ाने और क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया। कुछ नया करने का सुझाव भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में और काम करने की जरूरत है। हमें कूड़ा प्रबंधन और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर प्राथमिकता से काम करना चाहिए। 
विज्ञापन


सौ फीसदी घरों से नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करें। डलावघरों से दिन में दो बार कूड़े का उठान जरूर हो। उन्होंने नगर निगम की टैक्स प्रक्रिया को और सरल बनाने पर जोर दिया ताकि लोग सरलता से टैक्स जमा कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों को कब्जामुक्त कराने की बनाएं योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलभराव से निपटने के लिए समय रहते नालों की सफाई कराएं। नगर क्षेत्र में अवैध टैक्सी स्टैंड चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करें। सड़कें और फुटपाथ कब्जामुक्त होने चाहिए। कहा कि सभी बड़े चौराहों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए थे। जहां अभी ये कार्य न हुआ हो, वहां प्राथमिकता के आधार पर इसे किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed