फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath met MP MLAs in Bareilly

Bareilly News: सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मिले सीएम योगी, कहा- बरेली में सबसे ज्यादा विधायक डॉक्टर

Tue, 20 Feb 2024 10:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 10:41 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार रात आठ बजे बरेली पहुंचे थे। उन्होंने सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह नाश्ते के समय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath met MP MLAs in Bareilly
बरेली में सीएम ने जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह सर्किट हाउस में नाश्ते के समय सहज-सरल और हल्के-फुल्के अंदाज में दिखे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और कहा कि बरेली ही ऐसा जिला है, जहां सबसे ज्यादा विधायक डॉक्टर हैं। 

विज्ञापन


इस दौरान वहां राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, सांसद संतोष गंगवार, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्या और महापौर डॉ. उमेश गौतम मौजूद थे। मुख्यमंत्री के वक्तव्य के बाद सांसद संतोष गंगवार बोल पड़े कि इनमें एक तो पशु चिकित्सक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. वर्मा तो पूरे प्रदेश में अकेले पशु चिकित्सक हैं, जो विधायक हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पॉलिथीन खाने से गायों की मौत पर चिंता जताई। उन्होंने विधायक डॉ. वर्मा से पूछा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या करना चाहिए। इस पर डॉ. वर्मा बोले- लोगों को जागरूक करना होगा।  मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताई। साथ ही सिंगिल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीवीएससी-एएच के लिए सिर्फ एक हो प्रवेश परीक्षा 
पशु चिकित्सक से विधायक बने डॉ. डीसी वर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनीमल हसबेंड्री (बीवीएससी-एएच) के लिए सिर्फ एक ही प्रवेश परीक्षा होनी चाहिए। विधायक ने उन्हें बताया कि यूपी में 15 प्रतिशत सीटें नीट के जरिये भरी जाती हैं, जबकि शेष 85 फीसदी सीटों को भरने के लिए कुमारगंज व मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय और मथुरा स्थित वेटनरी यूनिवर्सिटी अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं कराते हैं। इससे विद्यार्थी परेशान होते हैं।

सीएम के सामने उठा श्मशान भूमि का मुद्दा
चौबारी में रामगंगा नदी के किनारे श्मशान भूमि पर शेड बनाने में पीएसी की बाधा का मुद्दा विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उठाया गया। विधायक ने बताया कि श्मशान भूमि पर आने वालों की दिक्कतों को देखते हुए शेड के साथ ईंधन का गोदाम और शौचालय आदि बनवाने का प्रस्ताव रखा था। एसडीएम ने मौके पर जाकर स्थान चिह्नित किया, लेकिन पीएसी के एक अफसर ने निर्माण में बाधा डाली। 

डीएम ने विधायक से बातचीत की और कहा कि एक दो दिन में वह खुद इस प्रकरण को निस्तारित कराएंगे। विधायक ने सीएम से पालपुर-कमालपुर की सड़क के लिए मांग उठाई। विधायक शर्मा ने एमएस की पढ़ाई को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से की है। योगी आदित्यनाथ ने तब लोकसभा का चुनाव लड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed