फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM yogi adityanath examines preparations for PM Modi rally, review meeting with officials in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में बोले सीएम योगी: यूपी की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां देगा गंगा एक्सप्रेस-वे, 18 को पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

Wed, 08 Dec 2021 06:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Dec 2021 06:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर मध्य उत्तर प्रदेश होते हुए पूर्वी उत्तरी प्रदेश को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। यह देश का सबसे बड़ा एक्सप्रसे-वे होगा। 

विज्ञापन
CM yogi adityanath examines preparations for PM Modi rally, review meeting with officials in Shahjahanpur
शाहजहांपुर में सीएम योगी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के रेलवे मैदान में 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने हेलिपैड, मंच आदि को देखकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर मध्य उत्तर प्रदेश होते हुए पूर्वी उत्तरी प्रदेश को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। यह देश का सबसे बड़ा एक्सप्रसे-वे होगा। 
विज्ञापन


लगभग छह सौ किलोमीटर लंबे इस सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे को बाद में बढ़ाकर आठ लेन का किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इसकी पूरी योजना बना ली गई है। 36 हजार करोड़ रुपये की लागत से यह एक्सप्रेस-वे बनेगा। जिसमें 96 फीसदी भूमि अधिग्रहण हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक्सप्रेस-वे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक जाएगा। इसमें 518 ग्राम पंचायतों से 60386 हेक्टेयर लैंड ली गई है। कार्य आरंभ कराने की दृष्टि से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहजहांपुर आ रहे हैं।

हमारा प्रयास होगा कि कुछ महत्वपूर्ण स्थलों पर इमरजेंसी लैंडिंग और एयर एंबुलेंस के उद्देश्य से हेलिपैड की व्यवस्था भी हो। इसी के मद्देनजर बदायूं, शाहजहांपुर और हरदोई के जनप्रतिनिधियों-पदाधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की है। 

यह एक्सप्रेस-वे विकास, क्षेत्रीय आर्थिक असंतुलन दूर करने, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों को पहुंचाने, रोजगार सृजन और प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रधानमंत्री की रैली के लिए वह सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को आमंत्रित करने के लिए शाहजहांपुर आए हैं। 

इस दौरान वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद, नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed