फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cm Yogi adityanath addressed the public meeting in shahjahanpur regarding up election

UP Election 2022: शाहजहांपुर में सीएम योगी का अखिलेश पर वार, बोले- कब्रिस्तान की चारदीवारी को सपा बता रही विकास

Fri, 11 Feb 2022 01:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 01:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ददरौल में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी कब्रिस्तान की चारदीवारी को विकास बता रही है।

विज्ञापन
Cm Yogi adityanath addressed the public meeting in shahjahanpur regarding up election
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव के फेस दो के लिए सभी दल अपनी पूरी तांकत झोंक रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ददरौल के भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के समर्थन में कांट के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कोरोना वैक्सीन से लेकर राशन, सड़क, बिजली, पानी तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 5 साल पहले सिर्फ सैफई खानदान और आजम खान को ही बिजली मिलती थी। उन्होंने कहा, 'हम गन्ना की बात करते हैं। वह जिन्ना की बात करते हैं। हम राष्ट्रवाद की बात करते हैं। वह जातिवाद की बात करते हैं। मैं समग्र विकास की बात कर रहा हूं तो ये लोग कब्रिस्तान की बात कर रहे हैं। मैंने पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से पूछा कि उन्होंने कहां विकास किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने कब्रिस्तान की चारदीवारी बनाई है। वह इसे ही विकास कहते हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'सरकार का बुलडोजर सड़क भी बनाता है और माफिया को भी मिटाता है।'
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव विकास और सुरक्षा देती है। सुरक्षा और विकास का मॉडल यूपी ही नहीं, देश के लिए बना है। उसी का परिणाम है कि सरकार के एक हाथ में विकास की छड़ी है तो दूसरे हाथ में बुलडोजर का लेबल है। सरकार का बुलडोजर सड़क भी बनाता है और माफिया की छाती पर चढ़ने का काम भी करता है। विकास और बुलडोजर साथ लेकर चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed