{"_id":"635ee30aa86792738f5cd011","slug":"cm-visit-to-bareilly-bareilly-news-bly502300142","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर मनाइए... शहर की सैर नहीं करेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर मनाइए... शहर की सैर नहीं करेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बरेली में होंगे, लेकिन शहर के अंदर नहीं आएंगे। फिलहाल इससे अफसरों ने राहत की सांस ली है कि शहर की खुदी पड़ी सड़कों का हाल और फैली अव्यवस्थाएं वह नहीं देख पाएंगे। हालांकि अफसरों ने त्रिशूल एयरबेस से पीलीभीत बाईपास से सेटेलाइट और सर्किट हाउस तक के मार्ग को चमकाने में रविवार को कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।
मुख्यमंत्री के जारी कार्यक्रम के मुताबिक वह त्रिशूल एयरबेस पर ही करीब एक घंटे तक रहेंगे। इसके बाद राजकीय विमान से गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम जारी होने से पहले तक अफसर कयास लगा रहे थे कि वह पीलीभीत बाईपास के रास्ते से सेटेलाइट होते हुए सर्किट हाउस पहुंचेंगे और यहां अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इसे लेकर सारी तैयारियां भी शुरू कर दी गईं। रविवार को सभी विभाग पूरी ताकत से इसी रूट पर जुट गए। नगर निगम ने पीलीभीत बाईपास के डिवाइडर के किनारे लगे मिट्टी के ढेर साफ कराए तो लोक निर्माण विभाग अलग-अलग टीमें लगाकर दिनभर पैचवर्क कराता रहा।
इसके अलावा शहर की अन्य सड़कों का हाल वैसा ही बना रहा जैसा अभी तक है। लोग वहीं जाम और धूल से जूझते रहे। डीडीपुरम में बीडीए वीसी के आवास के सामने बड़ा गड्ढा है। आए दिन लोग यहां गिरकर चुटहिल होते हैं लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। राजेंद्र नगर के एकता नगर मार्ग पर सड़क ों पर बारिश के दौरान हुए गड्ढों को अब तक नहीं भरा गया है। इसके अलावा सौ फुटा रोड के वीर सावरकर नगर के सामने बड़े गड्ढे हैं। उन्हें अब तक नहीं भरा गया है। यहां तो ई रिक्शा भी पलट चुके हैं। इसके अलावा सर्किट हाउस रूट पर गांधी उद्यान के पास दिवाली में खोदाई शुरू कर दी थी। वहां सिर्फ मिट्टी से पाटकर छोड़ दिया गया है। यही हाल चौकी चौराहा का है। यहां सीवर लाइन की खोदाई की गई और उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के पास ही खुला नाला दे रहा हादसों को दावत
एसएसपी कार्यालय के पास नगर निगम ने एक नाला खुला छोड़ रखा है। यहां कभी भी हादसा हो सक ता है। पहले भी इस नाले में कार गिर चुकी है। कई बार इस नाले को यहां से बंद करने की मांग की गई लेकिन नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
एसएसपी कार्यालय हर दिन सैकड़ों फरियादी आते हैं। इसके अलावा दिन-रात लोग यहां से गुजरते हैं। कलक्ट्रेट व रेलवे स्टेशन का भी यह रास्ता है। कई बार यहां रात को अंधेरा होने से भी लोगों को परेशानी होती है। इसी तरह चौपुला पर टेपों स्टैंड के पास नाला खुला हुआ है। इसके अलावा श्यामगंज फल मंडी के बीच में भी नाले का हिस्सा टूट गया। यहां से ई रिक्शा आदि नहीं गुजर पा रहे हैं। कई बार इसके कारण जाम जैसे हालात भी बन रहे हैं। फल विक्रेताओं ने नगर निगम से कहा लेकिन अब तक इसका निदान नहीं हो पाया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि इन सभी नालों को दिखवाया जाएगा।