{"_id":"5d1bb89d8ebc3e3cea00e338","slug":"cm-portal-bareilly-news-bly3670771164","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिकलापुर मोहल्ले में गंदगी और नाला नालियां चोक होने से लोग परेशान हैं। बार-बार ज्ञापन देने पर भी सुनवाई नहीं हुई तो करीब माह भर पहले सीएम पोर्टल (आईजीआरएस) पर नगर निगम के अफसरों के खिलाफ शिकायत हुई लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। निवासियों ने मंगलवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत निस्तारित करने की मांग की।
सिकलापुर निवासी जयप्रकाश राजपूत के मुताबिक नगर निगम के सफाईकर्मी सफाई कार्य नहीं कर रहे तो वहीं, अधिकारी शिकायत के बाद भी चुप्पी साधे हुए हैं। पोर्टल तक की शिकायत का निस्तारण नहीं हो रहा। नालों पर पक्के अतिक्रमण हैं और सड़कों पर गंदगी फैली है। उन्होंने नाले पर अतिक्रमण हटाने के बाद नाला साफ होने की बात कही है।