फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Grid Scheme: Notice on delay in work, encroachment will be removed

सीएम ग्रिड योजना : काम में देरी पर नोटिस, हटेगा अतिक्रमण

Fri, 24 Oct 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
CM Grid Scheme: Notice on delay in work, encroachment will be removed
लगाए जा चुके हैं लाल निशान, कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक और सूद धर्मकांटा तक होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन

बरेली। सीएम ग्रिड योजना के दूसरे फेज का काम शुरू करने में देरी पर नगर निगम ने कार्यदायी संस्था को कार्रवाई के घेरे में लिया है। नोटिस जारी कर देरी की वजह पूछी। साथ ही इस योजना में प्रस्तावित किए गए दोनों मार्गों के अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई है।
सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण में 45 करोड़ रुपये की लागत से दो सड़कें मंजूर हुईं। कोहाड़ापीर से सूद धर्मकांटा और कुदेशिया फाटक तक सड़क का चौड़ीकरण होना है। बिजली और संचार सेवाओं की लाइनें भूमिगत होनी हैं। पैदल पथ बनेगा। आवागमन के दौरान कहीं पर थक जाते हैं तो पैदल पथ पर लगी बेंच में आराम फरमा सकते हैं। अब जहां पैदल पथ बनना है वहां दुकानों का अतिक्रमण है। अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए जा चुके हैं। लोगों को अपने कब्जे खुद हटाने के लिए 15 दिन का मौका दिया गया था, लेकिन किसी ने कब्जे नहीं हटाए। मुख्य अभियंता ने कहा कि अतिक्रमण हटाना लोगो की जिम्मेदारी है। अगर वे नहीं हटाते हैं तो नगर निगम की टीम हटवाएगी और हटाने का खर्चा भी अवैध कब्जेदार से वसूल करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

--
अनुबंध के हिसाब से सितंबर में काम शुरू होना था। अक्तूबर आधे से ज्यादा बीत गया। न तो कार्यदायी संस्था का साइट ऑफिस बना है। न ही कहीं पर कोई साइट मैनेजर है। ऐसे में काम नहीं हो रहा है। फर्म अगर इस महीने के अंत तक काम शुरू नहीं करती है तो जुर्माना लगेगा। इससे पहले नोटिस जारी किया गया है। -मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed