फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM expressed happiness over communal harmony in Jogi Nawada

Bareilly News: जोगी नवादा के सांप्रदायिक सौहार्द पर सीएम ने जताई खुशी

Thu, 07 Aug 2025 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
CM expressed happiness over communal harmony in Jogi Nawada
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में दो साल पहले कांवड़ यात्रा के दौरान पथराव, लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की घटना हुई थी। मगर, इस साल पुलिस-प्रशासन की पहल से सांप्रदायिक सौहार्द की नई इबारत लिखी गई। जुलाई में मुहर्रम के दौरान हिंदुओं ने ताजियेदारों के स्वागत में पुष्प वर्षा की। इसके बाद सावन के चारों सोमवार के दिन मुस्लिमों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसे लेकर बुधवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में सावन के महीने में बेहतर कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए एसएसपी अनुराग आर्य को शाबाशी दी। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था के सवाल पर एसएसपी ने उन्हें बताया कि साल भर में 120 अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लगातार कठोर कार्रवाई करते रहें। यह जिला बिगड़ी हुई व्यवस्था का शिकार रहा है। बेहतर तरीके से सुधार होने में थोड़ा समय लगेगा। सिपाही भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के बारे में मुख्यमंत्री ने एसएसपी से पूछा। एसएसपी ने उन्हें बताया कि 800 प्रशिक्षु महिला आरक्षी ट्रेनिंग कर रहीं हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वरिष्ठ पुलिस अफसर खुद नियमित निरीक्षण किया करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed