{"_id":"67a9dd8d9350020e13065e58","slug":"cm-dashboard-ranking-bareilly-performance-improved-district-included-in-top-10-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग : बरेली का सुधरा प्रदर्शन, टॉप 10 में शामिल हुआ जिला, विकास कार्यों में तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग : बरेली का सुधरा प्रदर्शन, टॉप 10 में शामिल हुआ जिला, विकास कार्यों में तीसरा स्थान
Mon, 10 Feb 2025 04:38 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Feb 2025 04:38 PM IST
सार
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी जनवरी माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली ने टॉप 10 में जगह बनाई है। जिले ने बीते माह के मुकाबले चार पायदान की छलांग लगाकर प्रदेश में ऑलओवर 10वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
डीएम रविंद्र कुमार
- फोटो : विभाग
विस्तार
जिले में विकास योजनाओं पर काम कराने और तेजी लाने के लिए बरेली की रैंक में सुधार हुआ है। सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर माह जनवरी 2025 की जारी की गई रैंकिंग में बरेली को विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में तीसरा स्थान एवं राजस्व कार्यक्रमों में 25वां स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जिले को प्रदेश में ओवरऑल 10वां स्थान प्राप्त हुआ है। बीते माह की 14वें स्थान पर था।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि निरंतर गहन समीक्षा और अधिकारियों की मेहनत से रैंकिंग सुधारने में मदद मिली है। सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर दिसंबर 2024 की रैंकिंग में बरेली को विकास कार्यों में प्रदेश में 10वां स्थान एवं राजस्व कार्यक्रमों में 30वां स्थान, विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में ओवरऑल 14वां स्थान प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: 'तिहाड़ से बोल रहा हूं...माथे में गोली मारूंगा', बरेली में यूट्यूबर साक्षी मिश्रा के पति को मिली धमकी
विज्ञापन
जनवरी माह की जारी रैंकिंग में जनपद ने विकास कार्यों में सात रैंक छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर, राजस्व कार्यक्रमों में पांच रैंक की छलांग लगाकर 25वें स्थान पर तथा विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में चार रैंक की छलांग लगाकर प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति में गति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।