फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM consoled the family, MLA's funeral took place with state honours.

Bareilly News: सीएम ने परिवार को दी सांत्वना, राजकीय सम्मान के साथ हुई विधायक की अंत्येष्टि

Sun, 04 Jan 2026 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
CM consoled the family, MLA's funeral took place with state honours.
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल और जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, कृषि मंत्री बलदेव सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि, मंत्री-विधायकों ने दिया कंधा
विज्ञापन

बरेली। फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बरेली आए। सुबह 10:43 बजे शक्तिनगर कॉलोनी स्थित दिवंगत विधायक के घर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी। फिर एक कमरे में कुछ पल बैठकर दिवंगत विधायक की पत्नी, दोनों बेटियों व बेटे ईशान को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री के पूछने पर दिवंगत विधायक की बेटी शिल्पी ग्वाल ने बताया कि वह बरेली में ही रक्षा संपदा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। सीएम ने विधायक की दूसरी बेटी और बेटे ईशान के कॅरिअर के बारे में भी जाना। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। हिम्मत रखिए... हम सभी आपके साथ हैं। पूरी भाजपा आपके साथ खड़ी है। प्रो. श्याम बिहारी लाल के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। उसकी भरपाई नहीं हो सकती। ईश्वर की मर्जी के आगे हम कुछ कर भी नहीं कसते हैं। सीएम ने डीएम को बुलाकर अंत्येष्टि की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली।
विज्ञापन

विधायक के आवास पर 15 मिनट रुकने के बाद 10:58 बजे मुख्यमंत्री वापस त्रिशूल एयरपोर्ट के लिए निकल गए। उनके साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी रहे। इन नेताओं ने भी दिवंगत विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र ईशान ने दी मुखाग्नि
सीएम के जाते ही फूल-मालाओं से सजाकर उनकी अंतिम यात्रा की तैयारी होने लगी। कुछ देर बाद उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में लपेटकर घर से बाहर लाया गया और उसे अंतिम यात्रा के लिए वाहन पर रखा गया। दोपहर एक बजे शक्तिनगर कॉलोनी स्थित आवास से दिवंगत विधायक की अंतिम यात्रा फरीदपुर के लिए निकली। घर से बाहर वाहन तक पार्थिव शरीर को लाने के दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कंधा दिया। शाम चार बजे फरीदपुर के बक्सरिया स्थित मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। बेटे ईशान ने दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। संवाद
घर तक नहीं पहुंच पाए कई नेता
मुख्यमंत्री का काफिला शक्तिनगर कॉलोनी से त्रिशूल एयरपोर्ट के लिए निकला तो पुलिस ने कई नेताओं को उनके घर की ओर नहीं जाने दिया। बदायूं से पूर्व मंत्री रहे महेश गुप्ता को भी पुलिस ने कॉलोनी के बाहर पीलीभीत रोड पर ही रोक दिया। लाख कहने-सुनने के बाद भी सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने उन्हें जाने नहीं दिया। सीओ ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा और पूरनलाल लोधी को भी रोक लिया था। इन दोनों नेताओं ने भी सीओ को बहुत समझाया, लेकिन सीओ ने एक न सुनी।

आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात
मुख्यमंत्री के आने के 10 मिनट पहले से ही पीलीभीत मार्ग पर दोनों ओर का ट्रैफिक रोक दिया गया था। इसके बाद जब मुख्यमंत्री एयरपोर्ट लौट गए तब मार्ग के दोनों तरफ के ट्रैफिक को बहाल किया गया। इस तरह करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।


गतिविधियों पर एक नजर
7:00 बजे सुबह शक्तिनगर कॉलोनी के पास पीलीभीत मार्ग पर पुलिस सक्रिय हो गई।
9:00 बजे तक बैरिकेडिंग कर जगह-जगह सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हो गए।
10:00 बजे कमिश्नर, डीएम, एसएसपी व अन्य अधिकारी मुख्यमंत्री को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे।
10:43 बजे मुख्यमंत्री शक्तिनगर में दिवंगत विधायक के घर पहुंचे।
10:58 बजे मुख्यमंत्री शोकाकुल परिवार से मिलकर लौट गए।
12:10 बजे अंतिम यात्रा के लिए दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में लपेटा गया।
12:20 बजे दिवंगत विधायक की अंतिम यात्रा शक्ति नगर कॉलोनी से फरीदपुर के लिए निकली।
4:00 बजे शाम को फरीदपुर के बक्सरिया स्थित मुक्तिधाम में बेटे ईशान ने दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
शोक में डूबा फरीदपुर, बंद रहा बाजार

फरीदपुर। विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल निधन से फरीदपुर के लोग शोक में डूब गए। शनिवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अमरीश अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोलीं। लोग विधायक के पार्थिव शरीर का इंतजार करते रहे। दोपहर में शव पहुंचा तो लोग पैदल ही उनके पीछे चल दिए। अंतिम संस्कार में नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed