फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM became a teacher, taught discipline and hard work

Bareilly News: सीएम बने शिक्षक, अनुशासन और मेहनत की दी सीख

Wed, 02 Apr 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
CM became a teacher, taught discipline and hard work
बरेली। अधकटा नजराना के अटल आवासीय विद्यालय में कुछ देर के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षक बन गए। उन्होंने बच्चों से सवाल किए। जवाब सुनकर मुस्कराए और पुरस्कार में टॉफी दी। बच्चों को दुलारते हुए मेहनत करने की सीख दी। मंच पर पांच बच्चों को शैक्षिक किट दी। अभिभावकों को भी नसीहत दी। सीएम ने बच्चों संग सेल्फी भी ली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बच्चों-अभिभावकों से दोतरफा संवाद किया। बरेली की नौवीं कक्षा की दुर्गेश कुमारी से सीएम ने पहले नाम पूछा, फिर बोले- अच्छे से पढ़ाई करना। दुर्गेश ने अपने जवाब से सीएम को आश्वस्त किया। बदायूं के अंशदेव गौतम ने सीएम से कहा कि उन्हें यहां का वातावरण बहुत अच्छा लगा। बदायूं के ही शिवांश ने बताया कि सीएम ने नाम-पता पूछने के साथ ही कक्षा की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से कहा कि सरकार पर विश्वास रखें। बच्चों को बार-बार घर न बुलाएं। बच्चों से कहा कि अनुशासन में रहिएगा। समय पर जागिए, भोजन लीजिए, खेलकूद और पढ़ाई कीजिए। इसके अलावा कोई और एजेंडा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

गायों को खिलाया गुड़
मुख्यमंत्री ने अधकटा नजराना के वृहद गो संरक्षण केंद्र पहुंचकर गायों गुड़ खिलाया। जिम्मेदारों से बोले- हरे चारे की कमी न पड़ने दें। वहीं, इस केंद्र की तस्वीर मंगलवार को बदली दिखाई दी। पहले परिसर में कई जगह गंदगी दिखती थी, पर मंगलवार को सब ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 फरवरी से पहले इस गो संरक्षण केंद्र की जिम्मेदारी एक एनजीओ के पास थी। तब डीएम ने खुद यहां की बदहाली देखी थी और एनजीओ से काम छीनकर ग्राम पंचायत को जिम्मेदारी दी गई थी। ग्राम पंचायत ने दस केयर टेकर रखे। पूरे केंद्र की सफाई कराई। चहारदीवारी बनाई गई। पानी की टंकी की सफाई कराई गई। गाय, बछड़े, बछिया अलग-अलग रखे गए। ग्राम प्रधान पूजा ने बताया कि एक महीने में गो-आश्रय स्थल को चकाचक किया गया है। गायों को गर्मी से बचाने के लिए शेड में 67 पंखे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed