{"_id":"5a64fcce4f1c1b89268b5b44","slug":"cm-24-will-be-on-the-day-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम 24 को यूपी दिवस पर करेंगे लाल फाटक ब्रिज का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम 24 को यूपी दिवस पर करेंगे लाल फाटक ब्रिज का शिलान्यास
बरेली
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल फाटक ओवरब्रिज का शिलान्यास सीएम योगी आदित्य नाथ 24 जनवरी को यूपी दिवस पर करेंगे। प्रदेश सरकार इस दिन 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले सभी प्रोजेक्टों की शुरूआत कराएंगे।
लाल फाटक ओवरब्रिज प्रोजेक्ट तीन माह पहले शारदीय नवरात्र में शुरू हुआ। सेतु निगम ने बजट मिले बगैर ही काम शुरू करा दिया था। अब सरकार यूपी दिवस पर इसका औपचारिक शिलान्यास करेगी। लखनऊ में 24 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। इसका शिलापट मौके पर लगाने को लाल फाटक क्षेत्र में एक समारोह भी होगा। उधर, वित्तमंत्री ने सेना से एनओसी नहीं मिलने का मामला उठाया है। मंत्री ने कहा है कि चिह्नित भूमि नहीं मिलने से प्रोजेक्ट प्रभावित हो रहा है। बताया जाता है कि क्षेत्रीय सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी सेना मुख्यालय से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए प्रोजेक्ट पर ग्रहण लग सकता है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि वे सेना मुख्यालय से कई बार संपर्क कर चुके हैं। जल्द ही एनओसी मिलने की उम्मीद है। गंगवार ने बताया कि ब्रिज बनने से आंवला, बदायूं, मथुरा और आगरा दिशा में जाना आसान होगा।