{"_id":"5f9efedc8ebc3e9bf228d2fc","slug":"clouds-will-prevail-it-may-rain-before-diwali-bareilly-news-bly425441183","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाए रहेंगे बादल... दिवाली से पहले हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाए रहेंगे बादल... दिवाली से पहले हो सकती है बारिश
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतम में दो और न्यूनतम में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज
विज्ञापन
बरेली। बीते करीब डेढ़ माह बाद रविवार को बादलों के मंडराने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि, उच्च वायुदाब क्षेत्र होने की वजह से बारिश नहीं हो सकी मगर मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हफ्ते भर हल्के बादल छाने का दौर जारी रहेगा। हवाओं की गति बढ़ने से दिवाली से पहले हल्की बारिश के भी आसार हैं।
अबकी बार मौसम बीते सालों की अपेक्षा सर्द नहीं हो रहा है। सुबह हल्का कोहरा हो रहा है और दोपहर में धूप लोगों को पसीने से तरबतर कर रही है। मौसम विशेषज्ञ के मुुताबिक, प्रदूषण का बढ़ता ग्राफ, हवाओं की धीमी गति और उच्च वायुदाब के चलते सर्द मौसम का असर नहीं दिखाई दे रहा था मगर शनिवार की देर रात से बदलाव दिखना शुरू हो गया है। हवाओं की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने के साथ ही उनकी गति में बढ़ोतरी हुई है। नतीजतन पहाड़ों पर मंडरा रहे बादल मैदानी इलाकों में प्रवेश करने लगे हैं। हालांकि, उच्च वायुदाब का क्षेत्र होने से बादल बारिश नहीं कर सके। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक मौसम में हुए बदलाव ने तापमान में परिवर्तन दर्ज कराया है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरकर 28.9 डिग्री और न्यूनतम में चार डिग्री गिरावट के बाद 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।