फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clouds hovering with westerly wind, mercury dropped by four degrees

Bareilly News: पछुआ हवा संग मंडरा रहे बादल, चार डिग्री गिरा पारा

Wed, 26 Feb 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Clouds hovering with westerly wind, mercury dropped by four degrees
बरेली। सप्ताह भर से गर्मी का एहसास करा रहे दिन के पारे में मंगलवार को चार डिग्री की गिरावट हुई। मौसम विभाग ने पछुआ हवा का प्रवेश जारी रहने और अनुकूल माहौल बनने पर बुधवार और बृहस्पतिवार को हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि रविवार की शाम से ही शहर में पहाड़ों की ओर से पछुवा हवा का प्रवेश शुरू हो गया था। इससे वातावरण में नमी बढ़ी और तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मंगलवार सुबह हल्के बादल मंडराते रहे तो दोपहर में तेज हवाएं चली। तेज धूप निकली लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद फिर बादलों का जमावड़ा लगने लगा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.8 डिग्री दर्ज हुआ। शाम पांच बजे तक अंधेरा सा होने लगा। रात का पारा सामान्य स्तर पर 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दो दिन अनुकूल माहौल बना रहा तो हल्की बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

=
मौसम इनपुट
21.8
11.7
धूप निकलेगी और हल्के बादल भी छाएंगे।
सूर्योदय 6:40
सूर्यास्त 6:10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed