फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clouds covered the sky due to western disturbance, weather became pleasant

Bareilly News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण छाए बादल, मौसम हुआ सुहावना

Sat, 03 May 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Clouds covered the sky due to western disturbance, weather became pleasant
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव दिखने लगा है। शुक्रवार की सुबह घने बादल छा गए शहर के आसपास के इलाकों में तेज हवा भी चली। दोपहर में मौसम ने फिर करवट बदली और धूप निकल आई। शाम को फिर से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने शनिवार से सोमवार तक का यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को दिन में कई बार मौसम में बदलाव आया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि तापमान में बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर और आसपास के क्षेत्रों में होने से उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए रहते हैं और हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना रहती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम था। न्यूनतम 24.8 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग की ओर से बदलते मौसम को देखते हुए तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार आसमान में बादल छाए रहने के साथ हवा के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है। संवाद
विज्ञापन

-------------
अधिकतम तापमान : 32.6
न्यूनतम तापमान : 24.8
सूर्याेदय : 5:31 सुबह
सूर्यास्त : 6:48 शाम
पूर्वानुमान
- शनिवार को बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed