फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clouds and fog prevailed people shivered in the cold wave in Bareilly

Weather: बरेली में छाए बादल और धुंध, पीलीभीत और खीरी में घना कोहरा, सर्द हवा से कांपे लोग

Mon, 30 Dec 2024 11:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Dec 2024 11:49 AM IST
सार

तराई के जनपद पीलीभीत और खीरी में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं बरेली में बादल छाए रहे। इससे दोपहर 12 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हो सके।  

विज्ञापन
Clouds and fog prevailed people shivered in the cold wave in Bareilly
लखीमपुर खीरी में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में साल के आखिर में सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। सोमवार दोपहर 12 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। बादलों के साथ धुंध छाई। देहात इलाकों में कोहरा छाया रहा। सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई है। इससे शहरवासी ठिठुरते नजर आए। इससे पूर्व बारिश के बाद बादल छंटे तो रविवार को हल्की धूप निकली। हालांकि, नमी का स्तर 98 फीसदी होने से हवा ठंड का अहसास कराती रही। तराई के जनपद पीलीभीत में भी ऐसा ही मौसम रहा। मौसम विभाग ने अब दो दिन कोहरे का अलर्ट जारी कर बचाव का सुझाव भी दिया है। 

विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 21.1 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से पांच डिग्री अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग से जारी एडवाइजरी के मुताबिक कोहरा होने की स्थिति में वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें। फॉग लाइट प्रयोग करें। संभव हो तो रात आठ से सुबह आठ बजे तक लंबी दूरी की यात्रा न करें।

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में छाया घना कोहरा
लखीमपुर खीरी में सोमवार को मौसम एकाएक बदल गया। कोहरे और गलन के साथ सर्द हवा से लोग ठिठुरते दिखे। सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण हाईवे पर लोगों ने वाहन लाइट जलाकर चलाए। शहर में जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। 11 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed