फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cloth merchant dies due to electric shock in Izzatnagar

Bareilly News: इज्जतनगर में करंट लगने से कपड़ा व्यापारी की मौत

Sat, 19 Apr 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Cloth merchant dies due to electric shock in Izzatnagar
बरेली। विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही ने शुक्रवार को कपड़ा व्यापारी की जान ले ली। मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। विद्युत निगम के अधिकारी जांच कराकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारीनगर निवासी गगनदीप सिंह कपड़ा व्यापारी थे। घर से कुछ ही दूरी पर उनकी दुकान है। शुक्रवार सुबह 10 बजे वह दुकान पर गए थे। उनकी दुकान के पास बिजली के तार काफी समय से खुले हुए थे। इसके बारे में उन्होंने उपकेंद्र पर कई बार शिकायत भी की, लेकिन एसडीई, जेई और लाइनमैन समेत अन्य ने उसे नजरअंदाज कर दिया। शुक्रवार सुबह गगनदीप दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने काफी नीचे आ चुके बिजली के एक खुले तार को हटाकर दूर करने की कोशिश की। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन उनको लेकर मिनी बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने गगनदीप को मृत घोषित कर दिया। गगनदीप के परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं, विद्युत निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed