फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clinic seized in case of death of mother and child during delivery

Bareilly News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में क्लीनिक सीज

Thu, 12 Sep 2024 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Clinic seized in case of death of mother and child during delivery
बरेली के नवाबगंज में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सनराइज अस्पताल को सीज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने क्लीनिक कर्मियों के बयान दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पत्नी भूरी को प्रसव पीड़ा होने पर फाजिलपुर गांव के कुंवरसेन उसे सीएचसी नवाबगंज में उपचार के लिए ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। अस्पताल में मौजूद ग्राम ईध जागीर गांव की एक आशा उसे बरखन रोड पर स्थित सनराइल अस्पताल में उपचार को ले गई। अस्पताल में तैनात एक झोलाछाप ने 15 हजार लेकर प्रसूता का ऑपरेशन कर डाला। इस दौरान नवजात बच्ची की मौत हो गई, उसके बाद अधिक रक्तस्राव होने से प्रसूता की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


रेफर करने के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर पुलिस को तहरीर दी। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी लईक अंसारी, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अमित गंगवार और बीपीएम सचिन गंगवार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर अस्पताल को सीज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed