{"_id":"679a94e9cff0e74529016a46","slug":"clinic-sealed-two-months-after-youths-death-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104003-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक की मौत के दो माह बाद क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक की मौत के दो माह बाद क्लीनिक सील
विज्ञापन
रामनगर। इलाज में लापरवाही बरतने पर युवक की मौत के दो माह बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप की दुकान सील कर दी है।
20 नवंबर को लीलौर के उपेंद्र के बेटे को व्योंधन खुर्द के एक झोलाछाप ने लापरवाही से इलाज किया। हालत बिगड़ने के बाद उसे गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जिसकी इलाज के दो दिन बाद मौत हो गई थी। इस मामले में युवक के पिता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पीड़ित पिता ने मानवाधिकार आयोग से शिकायत की। आयोग ने सीएमओ को तलब किया, तब सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को झोलाछाप की दुकान क्लीनिक सील कर दी गई।
इधर, रामनगर पीएचसी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर क्लीनिक को सील कर दिया है। संवाद