{"_id":"6a4ab56d20cb8148f20c63f0","slug":"cleanliness-and-data-uploading-at-the-health-centerinstructions-regarding-ors-and-medicine-availability-bareilly-news-c-4-bly1053-919056-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई, डेटा अपलोड\nओआरएस, दवा उपलब्धता के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई, डेटा अपलोड ओआरएस, दवा उपलब्धता के निर्देश
विज्ञापन
बरेली। संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए एनयूएचएम के नोडल अधिकारी ने रविवार को यूपीएचसी शेरअली गौटिया, हरूनगला, घेर जाफर खां व जगतपुर का निरीक्षण किया। हरूनगला में चिकित्साधिकारी अनुपस्थित मिले।
नोडल डॉ. अजमेर सिंह के मुताबिक, मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी केंद्र प्रभारियों को बेहतर साफ-सफाई, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने, आभा आईडी बनाने और समय से डेटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
संचारी रोग, दस्तक अभियान में सर्वे, जागरूकता, संभावित मरीजों की पहचान के लिए कहा। दस्तक अभियान में ओआरएस की उपलब्धता बनाए रखने और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने पर जोर दिया। सभी चिकित्सा प्रभारियों को अभियान की नियमित निगरानी करने के लिए दिशानिर्देश दिए गए।
विज्ञापन
36 सौ मरीजों का इलाज, जांच के लिए भटके
स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को करीब 36 सौ मरीजों का इलाज हुआ। हालांकि, कई केंद्रों पर लैब टेक्नीशियन की कमी से तमाम मरीजों की जांच प्रभावित रही। मरीजों में ज्यादातर बारिश और धूप के चलते उल्टी, दस्त, बुखार, सर्द-गर्म और पेट संबंधी समस्याओं के रहे। हाइपरटेंशन, शुगर, आंख के मरीजों की जांच के बाद परामर्श के साथ 16 मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया।