{"_id":"69f1279a73cefb536f0270d9","slug":"cleaning-of-drains-will-start-soon-action-plan-made-bareilly-news-c-4-bly1053-873616-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जल्द शुरू होगी नालाें की सफाई, बनी कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जल्द शुरू होगी नालाें की सफाई, बनी कार्ययोजना
Wed, 29 Apr 2026 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मानसून की आहट से पहले शहर को जलभराव से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। निगम ने शहर के 213 बड़े नालों की सफाई के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है, जिस पर लगभग चार से पांच करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस अभियान का उद्देश्य बारिश के दौरान सड़कों पर होने वाले जलभराव को रोकना है।
स्वास्थ्य विभाग को 193 बड़े नालों की सफाई का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, निर्माण विभाग 20 अति-महत्वपूर्ण नालों की विशेष सफाई करेगा। अमर उजाला में नालों की सफाई न होने संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद निगम अधिकारियों ने इस प्रक्रिया में तेजी दिखाई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानु प्रकाश ने बताया कि 193 नालों की सफाई के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसे इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 20 में से 16 मुख्य नालों के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। इस वर्ष उन संवेदनशील क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां हर साल भारी जलभराव होता है। अधिकारियों को दोनों विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस पूरे अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि टेंडर होने के बाद सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और शहरवासियों को बरसात के मौसम में राहत मिल सके।