फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Class IV employees raised their demands, a committee of the Mahila Morcha was formed.

Bareilly News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने उठाई मांगें, महिला मोर्चा की कमेटी की गठित

Mon, 25 May 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Class IV employees raised their demands, a committee of the Mahila Morcha was formed.
बरेली। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ बरेली मंडल की समीक्षा बैठक रविवार को मानसिक चिकित्सालय के सभागार में हुई। इस दाैरान रिक्त पदों पर मनोनयन भी किय गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार के प्रतिनिधि अनिल कुमार सक्सेना व स्वास्थ्य मंत्रालय के सलाहकार मनोज थपलियाल के प्रतिनिधि डॉ. विनोद पागरानी को प्रांतीय संरक्षक महेंद्र कुमार पांडेय, अध्यक्ष रामराज दुबे व महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने मांग पत्र सौंपा। इसमें संशोधित वेतनमान का शासनादेश कराने, समूह घ की सीधी भर्ती कराने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर आउट सोर्सिंग के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों का भुगतान सीधे विभागों से कराने और उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इससे पूर्व महेंद्र कुमार पांडेय ने प्रांतीय संगठन मंत्री के रिक्त पद पर दिनेश कुमार का मनोनयन किया। रामराज दुबे ने नरेंद्र पाल को मंडल अध्यक्ष, गोविंद सिंह को मंत्री मनोनीत किया। महासंघ की महिला मोर्चा इकाई का भी गठन हुआ। इसमें रुचिका वर्मा को अध्यक्ष, प्रतिमा सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुन्नी यादव को मंत्री, संतोष को उपमंत्री, रीना कोरी को संयुक्त मंत्री, मीना को कोषाध्यक्ष व इंदिरा देवी को संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला इकाई के रिक्त पद पर ओमकार को उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार व प्रमोद कुमार को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम का संचालन सलीम अहमद व कैलाश चंद्र वाल्मीकि ने किया। चंदन सिंह, करनेश कुमार, सुरेश शाक्य, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed