फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Class 5th student crushed to death by tractor-trolley in Bareilly Mirganj

Bareilly News: मीरगंज में स्कूल जा रहे कक्षा पांच के छात्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौके पर मौत

Sat, 17 Feb 2024 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 06:32 PM IST
सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव अब्दुल्लागंज में ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूल जा रहे छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Class 5th student crushed to death by tractor-trolley in Bareilly Mirganj
demo pic

विस्तार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में शनिवार को स्कूल जा रहे कक्षा पांच के छात्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि ट्रॉली में मिट्टी भरी हुई थी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


थाना शाही के गांव लालपुर निवासी राकेश कुमार का 10 वर्षीय पुत्र सरनजीत गांव अब्दुल्लागंज में अपने फूफा प्रभुदयाल के यहां रहता था। वह मीरगंज के एक विद्यालय में पढ़ता था। शनिवार को सरनजीत विद्यालय के लिए जा रहा था। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचा, तभी सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्र को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


UP: मजदूरी करने वाले व्यक्ति के नाम पर फर्म... सालाना टर्नओवर 25 करोड़ रुपये; हैरान करने वाली है यह खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली रामौतार निवासी बड़ागांव थाना सिरौली बताया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के फूफा प्रभुदयाल की तहरीर पर पुलिस ने रामौतार के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि स्कूल जा रहे छात्र की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मौत हुई है। मृतक के फूफा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। सरनजीत दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed