फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People of two parties clashed over carrying chadar during Urs of Ala Hazrat in Bareilly

Bareilly News: आला हजरत के उर्स में चादर ले जाने के विरोध पर भिड़े दो पक्षों के लोग, चले लाठी-डंडे

Sat, 31 Aug 2024 07:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2024 07:06 AM IST
सार

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के ढकिया गांव में दो पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। बताया गया कि उर्स में चादर ले जाने वाले अकीदतमंद टेंपो से ही जा रहे थे। गांव में कुछ खुराफाती तत्वों ने नारेबाजी कर दी गई। इसे लेकर दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। उनमें मारपीट हो गई।

विज्ञापन
People of two parties clashed over carrying chadar during Urs of Ala Hazrat in Bareilly
ढकिया गांव में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के ढकिया गांव में स्थानीय निवासी व आला हजरत उर्स में चादर लेकर जा रहे गांव बढ़ेपुरा के जायरीन आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इसमें एक बाइक सवार घायल हो गया, खुराफातियों ने उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस को देखकर झगड़ा कर रहे आरोपी फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि स्थिति सामान्य है। आरोपी चिह्नित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


गांव ढकिया के लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस से शिकायत की कि गांव बढ़ेपुरा के लोग नई परंपरा डालकर उनके गांव होते हुए चादर लेकर जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर बात की लेकिन कोई सहमति नहीं बनी। इस पर पुलिस ने ढकिया गांव से टेंपो में बैठकर गुजरने को कहा। नारेबाजी न करने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन


इसे लेकर गांव में पुलिस सुबह से तैनात थी। ग्रामीणों ने बताया कि चादर ले जाने वाले अकीदतमंद टेंपो से ही जा रहे थे। ढकिया में कुछ खुराफाती तत्वों ने नारेबाजी कर दी गई। इसे लेकर दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। इसमें राहगीर शकील अहमद की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस को आता देख दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने किया दौरा
सूचना पर शाम ढले भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्या मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। गांव के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगो पर नई परंपरा डालने की बात कही। विधायक ने पुलिस से कहा कि घटना दोबारा न हो। खुराफातियों पर कार्रवाई की जाए।

इज्जतनगर के खजुरिया में भी मतभेद, फिर मान गए लोग
उर्स में चादर ले जाने को लेकर इज्जतनगर के गांव खजुरिया जुल्फिकार में भी विवाद की स्थिति बनी। हालांकि एसपी सिटी के साथ पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा दिया, लोगों ने आपस में ही मामला सुलझा लिया। एसपी सिटी ने बताया कि गांव खजुरिया जुल्फिकार में एक समुदाय के लोगों ने गांव के अंदर से जुलूस निकालने को नई परंपरा बताकर शिकायत की थी। बातचीत के बाद चादर के जुलूस को गांव के बाहर से निकल जाने पर सहमति बन गई। 

धार्मिक पोस्टर फाड़ने पर पुलिस ने कराई रिपोर्ट
आला हजरत के उर्स को लेकर शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। खुराफातियों ने एक पोस्टर फाड़ दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद दरगाह पक्ष की तरफ से कोतवाली पुलिस से मिलकर नाराजगी जताई गई। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। कुतुबखाना चौकी इंचार्ज सुभाष कुमार ने इस मामले में अज्ञात आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed