फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clashes broke out during Friday prayers, shoes, slippers and water were thrown at each other

Bareilly News: जुमे की नमाज के दौरान भिड़े, एक-दूसरे पर जूता-चप्पल और पानी फेंका

Sat, 22 Mar 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Clashes broke out during Friday prayers, shoes, slippers and water were thrown at each other
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर में जुमे की नमाज के दौरान प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के नमाजियों में भिड़ंत हो गई। एक पक्ष ने दूसरे जूते-चप्पल फेंकने तो दूसरे पक्ष ने पानी फेंकने का आरोप लगाया। जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक पक्ष ने 12 और दूसरे ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

अंबरपुर गांव में दो दिन से प्रधान के पति सोहराब खां व पूर्व प्रधान अबू तालिब गुट के बीच तनातनी चल रही है। पुलिस के मुताबिक, रमजान के दिनों में ये लोग इबादत के लिए मस्जिद में आते हैं और यहां विवाद हो जाता है। शुक्रवार को जुमा की नमाज की वजह से मस्जिद के आसपास सीमित संख्या में पुलिस तैनात थी। इसी दौरान नमाज पढ़कर निकलते वक्त दोनों गुटों में जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को पीटा। एक-दूसरे पर पानी और जूते-चप्पल फेंके गए।
विज्ञापन

कुछ लोग लाठी-डंडे भी निकाल लाए और एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। खेतों में दौड़ाया। पुलिसकर्मियों ने समझाने की कोशिश की, पर हमलावर नहीं माने। सूचना पर एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आठ लोगों को हिरासत में लेने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पक्ष ने लगाया पानी फेंकने का आरोप
प्रधान सोहराब के पक्ष से आमीन खां ने रिपोर्ट कराई है कि पूर्व प्रधान अबू तालिब व उसके पक्ष के लोगों ने उन लोगों पर सुबह नौ बजे बिना किसी वजह के लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घर के बाहर खड़ी उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सोहराब के बेटे रिहान को भी गंभीर चोटें आई हैं। बिलाल ने अबू तालिब, बिलाल, शाहिद, साबिर, यूसुफ, मोमीन, हारून, शाहिद, आसिब, उमर फारूख, इकबाल, गौहर व एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पूर्व प्रधान पक्ष ने लगाया सबक सिखाने का आरोप
पूर्व प्रधान अबू तालिब के बेटे बिलाल की ओर से रिपोर्ट कराई गई कि सोहराब खां और उनके परिवार के 13 लोगों ने उन लोगों पर हमला कर दिया। कहा कि तुम लोगों ने एक दिन पहले नमाजियों पर पानी फेंका था, आज हम तुम्हें सबक सिखाएंगे। फिर इन लोगों ने उन पर लाठी डंडों से पीटा। इससे आहिल, इकबाल व साबिर खां घायल हो गए। बिलाल ने सोहराब खां, शाकिर, पप्पू खां, साकिर, साबिर, शोहेब, आकिल, मुजफ्फर खां, आमीन, फखरुद्दीन, मोमीन, फिरोज, इस्लाम खां व रिहान को नामजद कराया है। ब्यूरो

--

एक ही समुदाय के दो पक्षों में तनातनी चल रही थी। नमाज के दौरान विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष के 14 व दूसरे पक्ष के 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल, आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed