फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clash between two side over to stop Janmashtami sedan

जन्माष्टमी की पालकी जुलूस रोकने पर दो पक्ष आपस में भिड़े, सात लोग घायल

Sat, 24 Aug 2019 06:06 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 24 Aug 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
Clash between two side over to stop Janmashtami sedan
जन्माष्टमी - फोटो : Social Media (File Photo)

मगरी नवादा गांव में बिना अनुमति तीन साल से निकाली जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पालकी जुलूस को दूसरे पक्ष ने नमाज के बहाने रोका तो मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में पथराव हुआ जिसमें सात लोग घायल हो गए। सूचना पर एसपी देहात कई थानों की पुलिस लेकर पहुंचे। आननफानन में जुलूस निकलवाया गया। घरों पर दबिश दी गई तो बवाली भाग गए। अधिकारी गांव में बवालियों को चिह्नित करा रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर सीएम योगी ने बच्चों के साथ मनाई जन्माष्टमी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


गांव में शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे पालकी जुलूस डीजे और बैंडबाजों के साथ होली चौक की ओर जा रहा था। जुलूस गांव में संकरे रास्ते की ओर बढ़ा तो दूसरे पक्ष ने नमाज होने का हवाला देते हुए रोक दिया। जुलूस निकालने वालों ने तर्क दिया कि नमाज तो डेढ़ घंटा पहले हो चुकी है और ये जुलूस साल में एक बार निकलता है। तब दूसरे पक्ष में किसी ने टोक दिया कि बिना अनुमति के नए रास्ते में जुलूस निकाला जा रहा है। आयोजक अड़ गए कि तीन साल से जुलूस निकाल रहे हैं और ऐसे ही निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। धक्कामुक्की के बाद अचानक दोनों ओर से पथराव होने लगा। इसमें एक पक्ष के विद्याराम, जमुना देवी, विशाल, कुंवरपाल व रोहिताश और दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। जमुना देवी का हाथ टूटने पर बरेली रेफर कर दिया गया। एसओ देवरनिया, सीओ बहेड़ी और एसडीएम ममता मालवीय भी गांव पहुंची। थोड़ी ही देर में एसपी देहात संसार सिंह भी फोर्स के साथ गांव आ गए। गांव में सुरक्षा के लिहाज से एक सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई है।

आखिर बिना अनुमति तीन साल से कैसे निकल रहा था जुलूस

जिस जुलूस को लेकर पथराव और बवाल की नौबत आई वह तीन साल से प्रशासन की बगैर अनुमति के निकाला जा रहा था। थाना पुलिस से लेकर खुफिया अमले को भी इसकी भनक नहीं थी। यह जानने के बाद एसपी देहात ने भी नाराजगी जताई।

हालांकि जुलूस निकालने वाले पक्ष का तर्क है कि वह तीन साल से जुलूस निकाल रहे हैं। हर बार इसी रास्ते से वह होली चौक तक जुलूस लेकर जाते हैं। कभी किसी ने विरोध नहीं किया। दूसरा पक्ष कह रहा है कि यह नई परंपरा डाली जा रही थी। जुलूस में डीजे बज रहा था। जुलूस रोका भी नहीं गया, केवल डीजे की आवाज कम करने को कहा गया तो झगड़ा शुरू कर दिया। 

गलती दोनों पक्षों की है, इसलिए पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुलिस और खुफिया अमले की भी कमी है कि वह इस बारे में इनपुट नहीं जुटा सके। उनकी भूमिका की भी जांच होगी। गांव में हालात ठीक हैं, सुरक्षा को फोर्स तैनात की गई है- संसार सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed