{"_id":"6a875580ac0e2f822f0122f0","slug":"claims-left-floating-in-knee-deep-water-bareilly-news-c-4-bly1015-950141-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घुटनों तक भरे पानी में उतराए दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घुटनों तक भरे पानी में उतराए दावे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में बृहस्पतिवार शाम हुई तेज बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सुभाषनगर, पुराना शहर की मुख्य सड़क देखते ही देखते तालाब में तब्दील हो गई। घुटनों तक पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। सड़क के साथ-साथ आसपास के घरों और दुकानों के अंदर भी बारिश का पानी घुस गया। इससे स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कांकरटोला पुलिस चौकी के आसपास, गौसिया मस्जिद रोड और रोहली टोला की गलियां भी पूरी तरह पानी में डूबी नजर आईं। कई जगहों पर सड़क और नालियों का अंतर मिट गया। हादसे की आशंका को देखते हुए दुपहिया वाहनों के चालक वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करके खुद भीगने से बचने के लिए आड़ तलाशते दिखे।
लोगों ने इस बदहाली के लिए नगर निगम की लचर व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि नालों की सही से सफाई न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाई। नालियों में जमा कूड़ा और गंदगी इस जलभराव की मुख्य वजह बने हैं।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि हर बार हल्की या तेज बारिश में यही हाल होता है। दुकान में रखा सामान खराब होने का खतरा बना रहता है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि नालों की नियमित सफाई कराने के साथ ही इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।