{"_id":"672801346255ba7dcb06d554","slug":"claims-false-garbage-not-picked-up-even-on-bhaiya-dooj-bareilly-news-c-4-lko1064-513897-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दावे हवाई, भैया दूज पर भी नहीं उठा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दावे हवाई, भैया दूज पर भी नहीं उठा कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिवाली के बाद रविवार को भैयादूज पर भी साफ-सफाई की व्यवस्था बेपटरी रही। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे नजर आए। कई मोहल्ले में सफाई कर्मी झाड़ू लगाने भी नहीं पहुंचे। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम भी ठप रहा। इसको लेकर लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी दिखी।
शहर की सफाई व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है। बीते दिनों नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन रोकने के साथ ही एक सफाई नायक को निलंबित किया था। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। पर्व के चलते छुट्टियां रद्द करने और बेहतर साफ-सफाई रखने के निर्देश के बावजूद गंदगी के ढेर नहीं हटे।
शहर के सबसे व्यस्त सिविल लाइंस इलाके में झाड़ू तो लगी मगर कई जगह कूड़ा सड़क किनारे पड़ा रहा। वहीं, झूलेलाल द्वार के पास कूड़ा उठान ही नहीं हुआ। सूफी टोला, कांकरटोला, श्यामगंज, कुतुबखाना बाजार सहित कई अन्य जगह भी कूड़ा सड़क पर बिखरा रहा।
विज्ञापन
--
पर्व पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए थे। लापरवाही बरतने वाले सफाई नायक और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संचित शर्मा, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी
संवाद