फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Claim to start ring road work amidst incomplete land acquisition in Bareilly

Bareilly: अधूरे अधिग्रहण के बीच रिंग रोड का काम शुरू कराने का दावा, अब तक मुआवजे के 300 करोड़ रुपये बांटे गए

Sun, 31 Aug 2025 08:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Aug 2025 08:01 AM IST
सार

बरेली में 30 किलोमीटर लंबी फोरलेन रिंग रोड प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण के एवज में किसानों को 863 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है, लेकिन अब तक सिर्फ 300 करोड़ रुपये ही बांटे गए हैं। 

विज्ञापन
Claim to start ring road work amidst incomplete land acquisition in Bareilly
रिंग रोड का मैप - फोटो : विभाग

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बरेली मे धंतिया से रजऊ परसपुर गांव तक 30 किलोमीटर लंबी फोरलेन रिंग रोड का निर्माण 30 सितंबर से शुरू और मार्च 2028 तक पूर्ण कराने का दावा कर रहा है। हालांकि, भूमि अधिग्रहण अधूरा होने की वजह से इसमें अड़चन भी आ सकती हैं। 

विज्ञापन


निर्माण शुरू करने से पहले कम से कम 80 फीसदी जमीन कार्यदायी संस्था को मुहैया करानी होगी। जमीन के बदले भू स्वामियों को 863 करोड़ रुपये मुआवजा वितरित किया जाना है। अब तक सिर्फ 300 करोड़ रुपये का ही वितरण किया जा सका है। ऐसे में पेच फंसना लगभग तय है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 530बी पर झुमका चौराहा के निकट धंतिया गांव से बड़ा बाइपास पर रजऊ परसपुर गांव के निकट तक रिंग रोड के निर्माण के लिए एनएचएआई) ने मई में ही आरपी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में जाम से मिलेगी निजात 
रिंग रोड पर अंडरपास, फ्लाईओवर और अन्य स्ट्रक्चर सिक्स लेन होंगे। निर्माण पूरा होने पर बदायूं की ओर से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश किए बिना ही नैनीताल और लखनऊ की ओर जा सकेंगे। शहर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा तो जाम से निजात मिलेगी। 

Trending Videos

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अश्वनी चौहान ने कहा कि सितंबर से पहले कार्यदायी संस्था को 80 फीसदी जमीन देने की तैयारी है। बाकी जमीन काम शुरू होने के बाद दी जाएगी। अगर कोई बाधा नहीं पड़ी तो मार्च 2028 तक परियोजना पूर्ण हो जाएगी। 

जानिए, कहां क्या बनेगा
रिंग रोड पर चार बड़े और सात छोटे पुल, चार रेल ओवरब्रिज, दो अंडरपास, 10 लाइट व्हीकल अंडरपास, पांच लघु अंडरपास और तीन ट्रंपेट इंटरचेज (दो सड़कों को जोड़ने के लिए लूप रैंप) का निर्माण होगा।

आंकड़े 
2107.7 करोड़ रुपये अनुमानित लागत
824 करोड़ रुपये निर्माण कार्यों में होंगे खर्च
863 करोड़ रुपये से होगा भूमि अधिग्रहण

एनएचएआई के परियोजना निदेशक का तबादला
एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया का स्थानांतरण गांधीनगर के लिए कर दिया गया। एनएचएआई मुख्यालय ने उनके स्थान पर प्रशांत वाजपेयी को कार्यवाहक परियोजना निदेशक का पदभार संभालने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed