फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Claim: To change the taste, the girl students cooked roti on the stove.

दावा : स्वाद बदलने के लिए छात्राओं ने चूल्हे पर पकाई रोटी

Thu, 09 Apr 2026 03:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Claim: To change the taste, the girl students cooked roti on the stove.
बरेली। लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की किल्लत के बीच चूल्हे पर खाना पकाने के मामले का संज्ञान लेकर अफसर राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास पहुंचे। रिपोर्ट में सिलिंडर उपलब्ध कराने के दावे के साथ सफाई दी है कि छात्राओं ने स्वाद बदलने के लिए चूल्हे पर रोटी पकाई थी।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित इस छात्रावास में 37 छात्राएं रहती हैं। छात्रावास में 14 किलो के घरेलू सिलिंडर प्रतिबंधित हैं। छोटे यानी पांच किलो के सिलिंडर में गैस रिफिल कॉमर्शियल से भी महंगी है। इसलिए छात्राएं चूल्हे पर रोटी पकाने के लिए विवश हैं। गैस की किल्लत से कई छात्राओं के घर जाने की जानकारी पर अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अफसर निरीक्षण करने पहुंचे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शखर ने रिपोर्ट में कहा है कि छात्राओं को एलपीजी मिल रही है। स्वाद बदलने के लिए छात्राओं ने चूल्हे पर रोटी पकाई थी।
विज्ञापन

छात्राओं को पांच किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलिंडर के बारे में बताया। हालांकि, छात्राओं की मुख्य समस्या घरेलू सिलिंडर की तरह कम कीमत पर रिफिल, सुलभ उपलब्धता का रिपोर्ट में जिक्र नहीं है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं के सामने फिर चुनौती बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू सिलिंडर और एफटीएल रिफिल की कीमत
घरेलू एलपीजी सिलिंडर 14.2 किलो के होते हैं। रिफिल 931 रुपये (66.5 रुपये प्रति किलो) है। जबकि, एफटीएल कॉमर्शियल स्तर के पांच किलो के सिलिंडर होते हैं। इनके रिफिल का वर्तमान मूल्य 565 रुपये (113 रुपये प्रति किलो) है। वहीं, एफटीएल सिलिंडरों की वापसी नहीं होती, इसलिए धरोहर राशि नहीं मिलती। छोटे सिलिंडर खत्म होने पर रिफिल के लिए बार-बार आवाजाही भी परेशानी की वजह है।

वर्जन
जिला पूर्ति अधिकारी के साथ छात्रावास का जायजा लिया गया। छात्राओं को आश्वस्त किया है कि वह नजदीकी गैस एजेंसी से पांच किलो वाले सिलेंडर ले सकती हैं। इसको वह गैस एजेंसी पर ही भरवा सकती हैं। - सुधांशु शेखर पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed