फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Claim of providing 5,000 jobs falls flat; only 684 out of 2,150 candidates secured employment.

Bareilly News: पांच हजार रोजगार देने का दावा फुस्स, 2150 अभ्यर्थियों में से सिर्फ 684 को मिली नौकरी

Thu, 24 Sep 2026 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Claim of providing 5,000 jobs falls flat; only 684 out of 2,150 candidates secured employment.
एक दिवसीय रोजगार मेले में 55 निजी कंपनियों ने किया प्रतिभाग, ज्यादातर युवा निराश होकर लौटे
विज्ञापन

बरेली। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में पांच हजार युवाओं को रोजगार देने का दावा फुस्स साबित हुआ। केवल 684 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। रिठौरा स्थित निजी संस्थान में आयोजित इस मेले में 55 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। दावों के विपरीत कम चयन और अव्यवस्थाओं के कारण कई युवा निराश होकर लौटे।
मेले में कुल 2150 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें बड़ी डिग्रियों वाले कई युवा भी शामिल रहे। कई अभ्यर्थियों को उनकी पढ़ाई के विपरीत नौकरी के प्रस्ताव मिले। आईटीआई किए कृष्णपाल ने बताया कि अव्यवस्थाओं के चलते उनका साक्षात्कार नहीं हो पाया। इससे परेशान होकर वे घर लौट गए।
विज्ञापन

कुछ अन्य युवा भी अव्यवस्थाओं से परेशान होकर साक्षात्कार दिए बिना ही घर लौट गए। हालांकि, रोजगार मेले में प्रतीकात्मक रूप से चयनित 11 अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान सांसद छत्रपाल गंगवार और विधायक डॉ. एमपी आर्य मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 हजार की नौकरी का मिला प्रस्ताव
बीएससी कृषि की डिग्री होने के बावजूद गुरुग्राम में 20 हजार रुपये की नौकरी का प्रस्ताव मिला। कम वेतन के कारण वहां काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। - ऋतिक, आंवला
बायोडाटा लेकर नहीं दिया जवाब
अपने क्षेत्र से हटकर दूसरे क्षेत्र की कंपनियों में आवेदन करना पड़ा। कंपनी ने 21 हजार रुपये वेतन का दावा कर बायोडाटा ले लिया, पर कोई जवाब नहीं दिया। - आदेश मिश्रा, बीटेक छात्र

अधिक उम्र बनी रोड़ा
37 वर्ष की उम्र होने के कारण कंपनी ने बायोडाटा लेने से मना कर दिया। आईटीआई और बीए की डिग्री होने के बाद भी मुझे नौकरी नहीं मिल पाई। - सुनीता, बहेड़ी
इंतजार ही आया हाथ
एक कंपनी में मेरा साक्षात्कार हुआ, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इससे निराश होकर मैं अपने घर लौट आया। - विशाल कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed