फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Claim of clean drinking water meaningless, people troubled by contaminated water

Bareilly News: स्वच्छ पेयजल का दावा बेमानी, दूषित पानी से लोग परेशान

Wed, 04 Feb 2026 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Claim of clean drinking water meaningless, people troubled by contaminated water
खन्नू मोहल्ला और सूफी टोला समेत कई वार्डों में है समस्या, कई लोगों को हो चुका संक्रमण
विज्ञापन

बरेली। शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का नगर निगम का वादा बेमानी साबित हो रहा है। खन्नू मोहल्ला और सूफी टोला समेत कई वार्डों में लोगों को दूषित पानी मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि जलकल विभाग से शिकायत करने पर जिम्मेदार केवल आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। पेयजल को खरीदना पड़ रहा है।

नगर निगम के वार्ड-68 खन्नू महोल्ला में कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। मोहल्लावासी पुनीत जौहरी ने बताया कि कई दिनों से सुबह-शाम दूषित पानी आ रहा है। पिछले दिनों इसी पानी को पीकर कई लोगों को संक्रमण हो चुका है। संजीव ने बताया कि टंकी में बदबूदार पानी आ रहा है, जो पीने लायक नहीं है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगाें ने बताया कि पानी की पाइपलाइन पुरानी है। कई बार टूट चुकी है। इस वजह से यह परेशानी है। इसी तरह सूफी टोला व अन्य वार्डों के निवासी भी दूषित पानी की वजह से परेशान हैं। इस बाबत, जलकल विभाग के जेई अजित सिंह ने बताया कि मामले को दिखवाकर समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed