{"_id":"57d5b8f54f1c1bbc61319059","slug":"civil-enclave-building-boom-came-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में सिविल इंक्लेव निर्माण में तेजी आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में सिविल इंक्लेव निर्माण में तेजी आईं
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल इंक्लेव बाउंड्रीवाल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआई) की आपत्ति पर निर्माण में कई काम घटाए गए तो एस्टीमेट दो करोड़ रुपये कम हो गया। पूर्व यह एस्टीमेट सवा सात करोड़ था जो कि घटकर 5.17 करोड़ रह गया है। जिसे एएआई टीम ने हरी झंडी दे दी है, अब इसके लिए इसी माह धनराशि रिलीज हो जाएगी। उसी के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। बाउंड्रीवाल के बाद रनवे और गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। कंस्ट्रक्शन कंपनी से अनुबंध की तैयारी का खाका तैयार किया जा रहा है। एएआई के निर्देश पर राजकीय निर्माण निगम अधिकारियों की टीम दो दिन तक इसी एस्टीमेट को संशोधित करने में जुटी हुई थी। डीएम ने भी इसे प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथारिटी को भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर सिविल इंक्लेव का रनवे, बिल्डिंग और गेस्ट हाउस का निर्माण कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रनवे का निर्माण अथारिटी की कंस्ट्रक्शन डिवीजन करेगी, अन्य निर्माण के लिए एजेंसी तलाशी जा रही है।
यह हैं संशोधन
आरसीसी का ग्रेड 20 के स्थान पर 25 कर दिया है। सबमर्सिबल पंप नहीं लगेगी। बाउंड्रीवाल की लंबाई घटाई गई है। कंसरटीना क्वाइल की लंबाई 1729 मीटर रहेगी। निर्माण में फ्लाई ऐश का इस्तेमाल होगा, बाउंड्रीवाल के एस्टीमेट में 1.4.8 पीसीसी (100) मीटर चौड़ाई का प्रावधान पूरी तरह नहीं है। बल्कि इसे कालम के स्थान पर घटा दिया गया है। इन संशोधनोें की वजह से बाउंड्रीवाल की लागत में दो करोड़ की कमी आई है।
‘राजकीय निर्माण निगम से बाउंड्रीवाल का एस्टीमेट मिल गया है। जिसे सरकार और अथारिटी को भेज दिया गया है। अब रुकावटें खत्म हो गईं हैं, निर्माण में तेजी आएगी।’ पंकज यादव, डीएम