फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civil aviation minister in city on 29 june

नागरिक उडड्यन मंत्री 29 को शहर में

Sun, 28 Jun 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
civil aviation minister in city on 29 june
बरेली। नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी 29 जून को लखनऊ से मुरादाबाद जाते हुए बरेली रुककर यहां निर्माणाधीन हवाई अड्डे का जायजा लेंगे। उनके आने का कार्यक्रम जारी होते ही सिविल एन्क्लेव के अधिकारी एलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल मार्च में नंदी की मौजूदगी में ही हवाई अड्डे के पोर्टा केबिन का उद्घाटन हुआ था लेकिन उसके बाद हवाई अड्डे पर चल रहा काम जहां का तहां थमा हुआ है। कार्यक्रम के मुताबिक नंदी का हवाई जहाज 29 जून को अमौसी हवाई अड्डे लखनऊ से उड़कर 9.10 बजे बरेली एयरपोर्ट पर उतरेगा। 9.15 बजे वह मुरादाबाद रवाना हो जाएंगे। दोपहर 12.30 बजे बरेली एयरपोर्ट लौटकर एक बजे एयरपोर्ट का जायजा लेने के साथ समीक्षा करेंगे। दोपहर दो बजे उनका विमान लखनऊ रवाना हो जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के संयुक्त महाप्रबंधक राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि हाईवे अड्डे पर एप्रेन और पोर्टा केबिल पहले ही बन चुका है। 40 करोड़ लागत से बन रहे मुख्य भवन का काम भी 70 फीसदी पूरा हो चुका है। करीब ढाई करोड़ से जल निगम ड्रेनेज बना रहा है।
विज्ञापन

रेशम व खादी ग्रामोद्योग मंत्री भी 29 को बरेली में
सूक्ष्म, लघु, मद्यम व खादी ग्रामोद्योग मंत्री चौधरी उदयभान सिंह भी 29 जून को रात आठ बजे सर्किट हाउस पहुंचे। अगले दिन सुबह बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed