फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities,roadways

मिनी बाईपास पर सेंट्रल जेल की जमीन पर बनेगा रोडवेज बस अड्डा

Tue, 12 Nov 2019 06:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,roadways
बरेली। मिनी बाईपास पर केंद्रीय कारागार की जमीन पर नया रोडवेज बस अड्डा स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। डीएम ने इसके लिए 0.949 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्रशासन पुराने रोडवेज बस अड्डे को मिनी बाईपास पर स्थानांतरित करने की कोशिश काफी समय से कर रहा है।
विज्ञापन

शासन ने पांच नवंबर को मिनी बाईपास पर केंद्रीय कारागार की खाली पड़ी भूमि पर नया रोडवेज बस अड्डा बनाए जाने के लिए भूमि हस्तांतरण संबंधी रिकार्ड राजस्व विभाग से मांगे थे। डीएम नितीश कुमार ने इसकी रिपोर्ट तैयार कराई थी। इसमें रिकार्ड के अनुसार 0.949 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव तैयार किया गया था। भूमि संबंधी अभिलेख, नक्शा नजरी के आधार पर यह सूचना डीएम ने शासन को भेज दी है। इससे मिनी बाईपास पर नया रोडवेज बस अड्डा बनने की उम्मीद जग गई है। गौरतलब है कि पुराना रोडवेज बस अड्डा शहर के बीच आ जाने से जाम लगा रहता है। रोडवेज बसों के संचालन से बाजार क्षेत्र के साथ ही अयूब खां, चौकी चौराहा, चौपुला सहित कई जगहों पर ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। रोडवेज बस अड्डे के शिफ्ट होने के बाद यहां कमिश्नर रणवीर प्रसाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed