फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities,Overbridge

पच्चीस मौतों पर टस से मस नहीं कमिश्नर की डांट पर नाचने लगे

Thu, 11 Jul 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,Overbridge
बरेली। बस हादसे में 25 से भी ज्यादा लोगों की मौत होने के बावजूद बड़ा बाईपास के रजऊ मोड़ पर लगी जो हाईमास्ट लाइटें अब तक नहीं जल पाईं, कमिश्नर की फटकार के बाद अब तीन दिन में जल जाएंगी। कमिश्नर ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी तो खौफ में आई एनएचएआई के पीडी की टीम बुधवार को ही मौके पर नजर आई। बिजली कनेक्शन के लिए आनन-फानन में अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के लिए खुदाई शुरू करा दी गई। एनएचएआई अधिकारियों ने दावा भी किया कि दो या तीन रोज में यह चौराहा हाईमास्ट लाइटों से जगमग हो जाएगा।
विज्ञापन

एनएच-24 पर रजऊ परसपुर के पास चौराहे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां करीब ढाई साल पहले हादसे का शिकार हुई रोडवेज बस में आग लगने से 25 से ज्यादा यात्रियों की जलकर मौत हो गई थी। इसी हादसे के बाद एनएचएआई ने यहां हाईमास्ट तो लगवा दीं लेकिन उन्हें चालू कराने का ख्याल उसे आज तक नहीं आया। मंगलवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में जब कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने एनएचएआई मुरादाबाद के अधिकारियों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने उन्हें भी गुमराह करने की कोशिश की। इससे नाराज कमिश्नर ने आरटीओ जयशंकर त्रिवेदी को एनएचएआई के पीडी बीके बंसल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश तक दे दिए थे। कमिश्नर की फटकार और एफआईआर के बाद एनएचएआई की टीम बुधवार को सुबह ही रजऊ मोड़ पर पहुंच गई। हाईमास्ट लाइट को बिजली कनेक्शन देने के लिए अंडरग्राउंड तार बिछाने का काम शुरू हो गया। आरटीओ ने भी एनएचएआई फतेहगंज पश्चिमी के टोल प्लाजा के मैनेजर श्यामवीर सिंह से इस बारे में जानकारी ली। मैनेजर ने बताया कि बिजली कनेक्शन दो से तीन दिन में हो जाएगा। आरटीओ ने एनएचएआई के पीडी बंसल से भी यह काम जल्द पूरा कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed