{"_id":"5d2640488ebc3e6cf4708aac","slug":"civic-amenities-overbridge-bareilly-news-bly368067537","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर के बाद मंत्रीजी को महसूस हुआ हुलासनगरा क्रासिंग में जाम का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर के बाद मंत्रीजी को महसूस हुआ हुलासनगरा क्रासिंग में जाम का दर्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एनएच-24 दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी में हुलासनगरा क्रासिंग पर लगने वाले जाम का दर्द केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को भी महसूस हो गया है। उन्होंने एनएचएआई के जनरल मैनेजर टेक्निकल को चिट्ठी लिखकर 45.23 करोड़ से इस क्रासिंग पर अतिशीघ्र ओवरब्रिज का काम शुरू करने की पैरवी की है। इससे पहले कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने एनएचएआई लखनऊ हेडक्वार्टर के अफसरों से वार्ता करके इस ओवरब्रिज को बनाने के निर्देश दिए थे।
एनएचएआई ने बरेली-सीतापुर फोरलेन प्रोजेक्ट में ही हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज को शामिल किया था, लेकिन इस प्रोजेक्ट का कांट्रेक्ट लेने वाली कंपनी के बीच में काम छोड़ देने के बाद यह ओवरब्रिज नहीं बन सका है। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि फतेहगंज पूर्वी के पास हुलासनगरा क्रासिंग के बंद होने के दौरान कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग जाता है। कई बार तो घंटों वाहन फंसे रहते हैं। हाल में कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने एनएचएआई के अफसरों को निर्देशित किया था कि जनहित में हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का प्रोजेक्ट हाईवे की मुख्य परियोजना से अलग कर इसका काम प्राथमिकता से कराया जाए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी एनएचएआई के के जीएम तकनीकी अरुण जग्गा को चिट्ठी भेजकर ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराने को कहा है। केंद्रीय मंत्री यह मामला केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तक भी यह मामला पहुंचा दिया है।
‘हुलासनगरा क्रासिंग पर जाम की समस्या को देखते हुए वहां ओवरब्रिज को जल्द बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है। इसके लिए एनएचएआई के उच्चाधिकारियों से वार्ता भी हो चुकी है।
विज्ञापन
- रणवीर प्रसाद, कमिश्नर