{"_id":"5d8a7d928ebc3e939d46a873","slug":"civic-amenities-hafizganj-news-bly3774574116","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख का सरकारी चावल हड़पने पर कुर्क की राइस मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख का सरकारी चावल हड़पने पर कुर्क की राइस मिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज। करीब 20 लाख रुपये कीमत के सरकारी चावल का गोलमाल करने पर खाद्य विभाग की टीम ने हरहरपुर मटकली में फैमिली राइस मिल को कुर्क कर उस पर अपने ताले डाल दिए। अफसरों के मुताबिक जल्द ही सरकारी चावल की भरपाई के लिए जल्द ही मिल को नीलाम किया जाएगा।
हरहरपुर मटकली गांव में इकरार अहमद की फैमिली इंटरप्राइजेज के नाम से राइस मिल है। खाद्य विभाग ने इस मिल से 2018-19 में धान कुटाई का अनुबंध किया था। राइस मिल मालिक करीब साल भर के दौरान 20.52 लाख रुपये का चावल हड़प लिया। आरसी जारी करने के बाद भी मिल मालिक ने बकाया जमा नही किया तो एसडीएम नवाबगंज कमलेश कुमार सिंह ने 13 सितंबर को मिल कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए। मंगलवार दोपहर खाद्य व रसद विभाग की टीम ने लेखपाल अजय भास्कर, अमीन सरवर, रंजीत आदि साथ राइस मिल को कुर्क करके उसके गेट पर ताले लगा दिए। जिला विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि जल्द ही मिल की नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी।