फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities,court

कोर्ट के भी तमाम आदेश दबाए बैठे हैं बिल्डर से दोस्ती निभाने वाले इंस्पेक्टर

Tue, 21 Jan 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,court
एसडीएम सदर ने एसएसपी को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई करने को कहा
विज्ञापन

बरेली। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने गए तहसील स्टाफ के साथ बदसलूकी करने वाले इंस्पेक्टर सुभाषनगर को एसडीएम सदर के निशाने पर आ गए हैं। इंस्पेक्टर के खिलाफ एसएसपी को भेजी एक और रिपोर्ट में एसडीएम ने उनके कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर नोटिस और वारंट तामील न कराए जाने की बात कहते हुए इंस्पेक्टर पर कार्रवाई करने को कहा है।
एसएसपी को भेजी रिपोर्ट में एसडीएम सदर ने खुलासा किया है कि इंस्पेक्टर सुभाषनगर उनके न्यायालय से जारी नोटिस वारंट तामील कराने में भी कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस वजह से उनके कोर्ट में कई तमाम प्रकरण लंबित हैं। नोटिस और वारंट तामील न होने से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की भी आशंका बनी हुई है। एसडीएम ने यह भी बताया है कि विपिन कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी हनुमान मंदिर सिटी स्टेशन बिहारीपुर सिविल लाइंस और पुष्पा देवी पत्नी स्वर्गीय महेंद्र सिंह निवासी सनईया धनसिंह थाना सुभाषनगर के मामलों की तहसीलदार सदर से जांच कराई गई थी। तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट दी कि नगर सीलिंग की जमीन पर अतिक्रमण होने से सरकार को गंभीर आर्थिक क्षति हो रही है। लेखपाल ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी लेकिन फिर भी अतिक्रमण जारी होेने से पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में 15 ऐसे मामलों का ब्योरा भी दिया है, जिसमें कोर्ट से कई बार नोटिस जारी तो हुए लेकिन वे वापस नहीं आए।
विज्ञापन


सुभाषनगर के इंस्पेक्टर कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं। इसके लिए कई बार अनुस्मारक भी दिए गए हैं लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस संबंध में एसएसपी को अवगत करा दिया गया है। - ईशान प्रताप सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed