{"_id":"5d93b4a68ebc3e014757a0de","slug":"civic-amenities-blood-dobation-bareilly-news-bly378415590","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनजान की जान बचाने के लिए बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनजान की जान बचाने के लिए बने महादानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के मौके पर मंगलवार को अमर उजाला परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महादानियों ने किसी अनजान को जीवनदान देने के लिए रक्तदान किया। युवाओं में भी काफी उत्साह दिखा। शहर के तमाम लोगों और सामाजिक संगठनों के साथ कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान करके वह काफी सुखद अनुभव महसूस कर रहे हैं।
इससे पहले जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. टीएस सिंह आर्या ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद वह रक्तदानियों से मिले और उनको भविष्य में हर साल रक्तदान करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर रक्तदान करें। रक्तदान को लेकर शहर के लोगों में भी उत्साह दिखा। सुबह से ही महादानियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहा। लोगों ने मुक्तकंठ से अमर उजाला फाउंडेशन की पहल की सराहना की।
छात्राएं बोलीं, रक्तदान करके अच्छा लग रहा है
रक्तदान शिविर में साहू राम स्वरूप की एनएसएस की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। कॉलेज की छात्रा संजना, युक्ति, राखी ने रक्तदान करने के बाद कहा कि पहले थोड़ा डर लग रहा था, लेकिन अब अच्छा महसूस हो रहा है। इन छात्राओं के साथ एनएसएस की अन्य छात्राओं ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
रक्तदान करके दूसरों को भी कर रहे हैं प्रेरित
महिला जागृति मंच की अध्यक्ष मनु नीरज व संगठन की अन्य महिलाओं ने भी रक्तदान किया। पिता रमेश कुमार के साथ रक्तदान करने आए हिमांशु ने कहा कि पहली बार रक्त किया है, काफी अच्छा लग रहा है। पति मोहित अग्रवाल के साथ आईं रमा अग्रवाल कहतीं हैं वह हर साल अमर उजाला के रक्तदान शिविर में हिस्सा लेती हैं। बरेली कॉलेज के छात्र शिवम ने भी रक्तदान करके दूसरों को इसके लिए प्रेरित किया।