फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी भी समस्याओं में उलझे, मात्र तीन शिकायतों का ही हो सका निस्तारण

Tue, 15 Dec 2020 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर के मितौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायत सुनते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह। ? - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने तहसील मितौली में शिकायतें सुनीं और कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कुल 31 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, जिसमें मात्र तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। गोला, पलिया में भी समाधान दिवस पर अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं, मगर सभी शिकायतों का निस्तारण नहीं कर सकें।
विज्ञापन

मितौली ब्लॉक के सभागार में डीएम और एसपी ने शिकायतें सुनने के बाद उनका निस्तारण कराने केे लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है। इसलिए सभी अधिकारी रुचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। एसपी विजय ढुल ने मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। समाधान दिवस में सीडीओ अरविंद सिंह, एसडीएम दिग्विजय कुमार सिंह, सीओ शीतांशु कुमार, डीसी मनरेगा राजनाथ भगत, डीडी कृषि डॉ योगेश प्रताप सिंह, डीएसओ विजय प्रताप सिंह, डीपीआरओ मनोज यादव, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र, बीडीओ चंदन देव पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
गोला में भी 43 शिकायतें आईं, निस्तारण तीन का
गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में एसडीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर विभिन्न विभागों की 43 शिकायतें आईं। लेकिन मौके पर मात्र तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं आपदा विभाग की 23, पुलिस की पांच, राजस्व विभाग की तीन, ग्राम विकास, नगर विकास, खाद एवं रसद विभाग की दो-दो और पीडब्ल्यूडी, गन्ना विकास विभाग, पशुपालन, समाज कल्याण, बैंक, स्वास्थ्य विभाग की एक एक सहित 43 शिकायतें आईं, जिनमें से तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका। संपूर्ण समाधान दिवस पर आए जरूरतमंदों को अधिकारियों ने सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरित किए।

-
पलिया: एसडीएम ने फरियादियों की सुनीं समस्याएं
पलियाकलां। तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
पलिया तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 25 शिकायतें आईं। इनमें से दो का मौके से निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में राजस्व की 13, पुलिस की आठ, विकास की एक, मंडी समिति की एक व अन्य विभागों की दो शिकायतों समेत कुल 25 शिकायतें आईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके से निस्तारण किया गया। एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया था। इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीडीओ डॉ. विनय कुमार, बीईओ ओंकार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. हरेंद्र नाथ वरूण, ईओ महेंद्र कुमार समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed