{"_id":"5f69016f8ebc3ee2bc65dc47","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly420662480","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाई-बहनों समेत छह लोग गंगा में डूबे, एक बहन की मौत, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाई-बहनों समेत छह लोग गंगा में डूबे, एक बहन की मौत, एक लापता
विज्ञापन
सहसवान में गंगा नदी किनारे मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। दो सगी बहनें और उसके एक भाई समेत छह लोग सोमवार दोपहर गंगा में डूब गए। इनमें चार को जीवित निकाल लिया गया। एक किशोरी का शव मिला है जबकि उसकी एक बहन का अब तक कुछ पता नहीं लग सका है। पुलिस और तहसील प्रशासन की टीमें गोताखोरों के साथ उसकी तलाश कर रही है। देर शाम तक कामयाबी हाथ नहीं लगी।
सहसवान के तटवर्ती गांव जमालपुर पीपरी निवासी प्रेम सिंह की बेटी ममता (17), वीरवाला (15), बेटा महावीर (13) गांव के ही रंजीत (18) पुत्र बाबूराम, सुमन (20), पिंकू (18) पुत्री और पुत्र मलखान के साथ सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गंगा के टोंटपुर करसरी घाट पर पुल के नीचे से कांस बीनने गए थे। उस समय तेज धूप थी। इन लोगों को गर्मी लगी तो सभी गंगा में नहाने लगे। गहराई में जाने से यह डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह से महावीर, रंजीत, सुमन और पिंकू को निकाल लिया, लेकिन ममता और वीरवाला नहीं मिलीं। छह लोगों के गंगा में डूबने की खबर से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। तहसीलदार दीपक चौधरी, कानूनगो गोवर्धन, लेखपाल पुष्पेंद्र पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। ममता और वीरवाला की गंगा में तलाश शुरू की गई। कछला से गोताखोरों को भी बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद ममता का शव मिल गया लेकिन वीरवाला का कुछ पता नहीं लगा। देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एक बेटी की मौत और एक के अब तक न मिलने से प्रेम सिंह के परिवार में कोहराम है।