{"_id":"5e2b35d88ebc3e4ad07ca196","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly393316512","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभा के रजिस्टर अपडेट करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सभा के रजिस्टर अपडेट करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से अपडेट नहीं हुए ग्रामसभाओं के संपत्ति रजिस्टर
सभी एसडीएम और तहसीलदारों को रिकार्ड दुरुस्त करने के लिए लगाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। सरकारी जमीनों का रिकार्ड और कब्जों को चिह्नित करने के लिए प्रशासन ग्राम सभा रजिस्टर को अपडेट करा रहा है।
इसके अलावा एंटी भूमाफिया पोर्टल की शिकायतों को निस्तारित करने के लिए डीएम ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। बड़ी संख्या में ग्राम सभाओं के संपत्ति रजिस्टर को अपडेट ही नहीं किया गया है। इससे सरकारी संपत्तियों का सही ब्योरा भी प्रशासन के पास नहीं उपलब्ध हो पा रहा है। डीएम नितीश कुमार के पास ये मामले पहुंचने के बाद एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने एसडीएम के साथ बैठक भी की थी। संपत्तियों का सही आंकड़ा और उसकी स्थिति जानने के लिए प्रशासन ग्राम सभा के रजिस्टर को दुरुस्त कराने के लिए कसरत कर रहा है। अधिकारियों को एंटी भूमाफिया पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण की भी सूचना मांगी गई है।