फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

नागरिकता कानून पर हिंसक प्रदर्शनों को लेकर खीरी में अलर्ट जारी

Tue, 17 Dec 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अलीगढ़ सहित कुछ अन्य जिलों में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए खीरी पुलिस अलर्ट हो गई है। एसपी ने थाना प्रभारियों से कहा है कि वे थाना क्षेत्रों में कड़ी नजर रखें। किसी को धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाए।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अलीगढ़ सहित कुछ जिलों में हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। इसको लेकर डीजीपी ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। सोमवार को एसपी पूनम ने खीरी पुलिस को अलर्ट किया और थाना प्रभारियों को आदेश दिए कि संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त करें। यदि कोई धरना-प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगता है तो उसे अनुमति नहीं दी जाए। इसके बाद भी यदि वह प्रदर्शन या धरना देता है तो उसे गिरफ्तार कर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए भी टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

किसी को भी धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया की निगरानी के लिए टीमें गठित की गई हैं, जो 24 घंटे निगरानी कर रहीं हैं। यदि किसी ने कोई आपत्तिजनक पोस्ट डाली या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। -पूनम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed