फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

अफसरों के बच्चों के लिए खुला टेनिस कोर्ट, फिर हमारे मनोरंजन पर ताला क्यों

Tue, 26 Nov 2019 08:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। एलन क्लब के बुजुर्ग सदस्यों ने सोमवार को मेयर उमेश गौतम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि क्लब के एक हिस्से में टेनिस कोर्ट है लेकिन अफसरों के बच्चे वहां खेलने आते हैं इसलिए उसे खोल रहा है लेकिन उनके मनोरंजन पर ताला लगा दिया गया है। उन्होंने क्लब की लीज बढ़वाने के साथ ही 30 नवंबर तक उसकी सील न खुलवाने पर नगर निगम में धरना देने की बात कही है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर नगर निगम पहुंचे बुजुर्गों ने कहा कि 110 साल पुराने एलन क्लब में वे लोग 50-60 साल पुराने सदस्य हैं। शाम को क्लब में योग और मित्रों के साथ बैठकर समय बिताते थे। बच्चों के मनोरंजन के लिए भी वहां टेबिल टेनिस, बिलियर्ड आदि की सुविधाएं हैं। मगर पिछले एक महीने से क्लब बंद होने के चलते उन लोगों का मनोरंजन और मेलजोल बंद हो गया है। लोगों ने मेयर को बताया कि उनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके बच्चे बाहर रहते हैं, पत्नी का स्वर्गवास हो गया। ऐसे लोगों पर क्लब बंद होने का बहुत फर्क पड़ा है। यदि क्लब की लीज संबंधी कोई समस्या है तो उसे आगे बढ़वा दिया जाए। उन्होंने कहा है कि क्लब की सील शीघ्र खोल दी जाए अन्यथा 30 नवंबर के बाद वे लोग नगर निगम में धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। साथ ही उन लोगों ने बताया कि क्लब के एक हिस्से में बने टेनिस कोर्ट की सील खुली हुई है क्योंकि वहां अफसरों के बच्चे खेलने आते हैं लेकिन उनके मनोरंजन पर ब्रेक लगा दिया है। ज्ञापन देने वालों में धीरज सूरी, अरविंद कुमार, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेयर ने पूछा किस अधिकार से सील किया क्लब
बुजुर्गों के मिलने के बाद मैंने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर पूछा है कि एलन क्लब किस अधिकारी से और क्यों सील किया गया है। अफसरों के बच्चों के खेलने वाला टेनिस कोर्ट खुला है फिर बुजुर्गों के मनोरंजन पर ही ताला क्यों लगाया गया है। बुजुर्गों ने धरना देने की बात कही है, अगर ऐसा हुआ तो इसके जिम्मेदार नगर आयुक्त होंगे। साथ ही यह भी पूछा है कि पूर्व में इस संबंध में पत्र भेजने के बावजूद उन्होंने अब तक पत्रावली क्यों नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed