{"_id":"5dd84f258ebc3e54ab569670","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly385084422","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता के साथ पत्र वितरक तीर्थ यात्रा पर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता के साथ पत्र वितरक तीर्थ यात्रा पर रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अमर उजाला की ओर से ‘हमराही तीर्थ यात्रा’ कार्यक्रम के तहत पत्र वितरकों के माता-पिता हिमाचल प्रदेश रवाना
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को ‘हमराही तीर्थ यात्रा’ कार्यक्रम के तहत दो पत्र वितरकों के माता-पिता हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुए। शुक्र वार सुबह बरेली से कार के जरिए दिल्ली के लिए रवाना होते हुए हमराही वितरक बंधु और उनके परिजन का अमर उजाला की टीम ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। दोनों परिवारों के बुजुर्ग इस यात्रा को अविस्मरणीय क्षण बताते हुए प्रफुल्लित रहे।
अमर उजाला हर वर्ष अपने सभी प्रकाशन यूनिटों के अंतर्गत आने वाले शहरों के अपने हमराही पत्र वितरक बंधुओं के माता-पिता को समूह में तीर्थ यात्रा कराता है। इस वर्ष हमराही कार्यक्रम के अंतर्गत बरेली शहर के जंक्शन सेंटर के हमराही वितरक बंधु केदारनाथ के पिता नत्थूलाल, माता हेमवती और भाई महेशपाल, शाहदाना सेंटर के हमराही वितरक बंधु देवकीनंदन के पिता सुनील त्रिपाठी और माता सुमन त्रिपाठी को तीर्थ यात्रा पर हिमाचल प्रदेश ले जाया जा रहा है। देवकीनंदन खुद माता-पिता के साथ जा रहे हैं जबकि केदारनाथ ने अपने भाई महेशपाल को माता पिता के साथ भेजा है।
तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए यात्रियों को हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर कांगड़ा देवी, चामुंडा देवी, ज्वाला देवी समेत चिंतपूर्णी माता का दर्शन कराया जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने के बाद यह अन्य शहरों से आए हमराही बंधुओं के माता-पिता से मुलाकात कर अमर उजाला टीम के सहयोग और मार्गदर्शन में तीर्थ यात्रा पर निकलेंगे।
विज्ञापन
पत्र वितरकों ने अमर उजाला को सराहा
तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए पत्र वितरक और उनके माता-पिता ने बताया कि वह जीवन की पहली तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं। इस पहल के लिए उन्होंने अमर उजाला के प्रयास को सराहा। पत्र वितरकों के अभिभावकों ने कहा कि हमको यह यात्रा अमर उजाला परिवार की श्रेष्ठ भावना का परिचायक है। इस यात्रा से पुण्य अर्जित करने का मौका मिलेगा। सभी ने मुक्त कंठ से इस प्रयास को अद्वितीय बताते हुए सराहा।